Advertisment

Delhi Election: राहुल ने मकर संक्रांति पर महिलाओं संग खाया दही-चूड़ा

चुनावी मौसम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को रिठाला पहुंचे और मकर संक्रांति उत्सव में शामिल होकर दही-चूड़ा का आनंद लिया। चुनाव में राहुल के सक्रिय होने से कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं...

author-image
Mukesh Pandit
rahul gandhi

Photograph: (x)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

सीलमपुर में जय गांधी, जय भीम और जय संविधान सम्मेलन के बाद मंगलवार को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली के रिठाला पहुंचे और पूर्वांचलियों के बीच दही-चूड़ा का आनंद उठाया। देश में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में चुनावी सरगर्मी के बीच मकर संक्रांति की रंगत भी देखने को मिली। पर्व के बहाने नेताओं ने मतदाताओं को साधने आकर्षित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी।

Assembly Elections: राहुल ने पीएम मोदी और केजरीवाल पर बोला सीधा हमला

राजनीति सरगर्मी के बीच राहुल रिठाला पहुंचे

Advertisment

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की नजर पूर्वांचलियों के वोटरों पर है। इस दौड़ में पिछले दो चुनावों से लगातार पिछड़ रही कांग्रेस भी आगे निकलने की होड़ में हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी मंगलवार को 
रिठाला पहुंचे और दही-चूड़े का आनंद लिया। रिठाला में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। यहां हरियाणा से आए लोगों का भी बाहुल्य है।

राहुल ने सुनी पूर्वांचल के लोगों की समस्याएं

Advertisment

रिठाला में कांग्रेस नेता राहुल ने मकर संक्रांति समारोह में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों और महिलाओं के साथ उत्साहपूर्वक अपने ही अंदाज में त्योहार का आनंद लिया। राहुल गांधी ने यहां पूर्वांचल के लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की। साथ ही दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में जनसभा को संबोधित किया था। यहां से उन्होंने भाजपा और आप पर आक्रामक अंदाज में हमला बोला था।

Campaign Song...’फिर केजरीवाल नू चुन लो’, आप का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

महिलाओं ने खिलाया राहुल को दही-चूड़ा

Advertisment

रिठाला विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी जहां दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए, वहां की तस्वीरों को देखा जा सकता है। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। राहुल गांधी को महिलाएं अपने हाथ से दही-चूड़ा खिलाती हैं और उसके बाद राहुल भी खुद महिलाओं को दही-चूड़ा खिलाते हैं। राहुल इस दौरान महिलाओं से बातचीत कर उनसे हाल चाल पूछते हैं। इस दौरान रिठाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत मिश्रा भी उनके साथ थे। पिछली बार आम आदमी पार्टी के मोहिन्द्र गोयल ने जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा के मनीष चौधरी दूसरी स्थान पर रहे। रिठाला में कुल 166668 वोटर हैं, इनमें 90103 पुरुष और 76559 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर के 6 वोटर हैं।

ये भी पढ़ें: Congress New Office: कांग्रेस के नए आफिस का पता होगा 9ए कोटला रोड

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment