/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/7kmTSlYXElW0yHCskaZd.jpeg)
DELHI ELECTION Photograph: (google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
5 फरवरी बुधवार सुबह 7 बजे से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर 7 बजे से पहले ही वोटर्स की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
इसमें कई दिग्गज नेताओं ने भी पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला है। साथ ही, लोगों से वोट डालने की अपील भी की है। तो आइए जानते हैं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में किन- किन दिग्गजों ने वोट डाला है-
द्रौपदी मुर्मू
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/zs8vFJVjrr0lutMXi4is.jpg)
Delhi Assembly Election 2025 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वोट डालने पहुंचीं। जहां उन्होंने नई दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान कर अपना फर्ज निभाया है।
आतिशी
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/5MHfGipjIstVH7KPDZKP.jpg)
बुधवार को दिल्ली में वोट डालने के लिए काफी लंबी लाइन देखने को मिली हैं। इसी दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मतदान किया है। आतिशी ने वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘दिल्ली पुलिस भाजपा के लिए काम कर रही हैलेकिन लोकतंत्र में जनता की चलती है।’
वीके सक्सेना
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/CuE1yXk37p4vXgsZTBYB.jpg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिएबुधवार को राजनिवास मार्ग सेंट जेवियर स्कूल में मतदान के लिए पहुंचे उपराज्यपाल वीके सक्सेना और उनकी पत्नी ने वोटिंद के बाद अंगुली में लगी स्याही दिखाते फोटो खिचवाई।
स्वाति मालीवाल
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/7Cf1todQhgrv25QVgVfH.jpg)
राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने भी अपने कर्तव्य को पूरा किया और दिल्ली और देश के विकास के लिए वोट डालती नजर आईं।
विजय गोयल
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/j6lEmaLmgyNLkqABeWJO.jpg)
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और उनकी पत्नी ने भी राजनिवास मार्ग सेंट जेवियर स्कूल पहुंचें और मतदान के बाद अंगुली में लगी स्याही दिखाई।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/fqT3gfCGqePPLv952KVS.jpg)
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपनी पत्नी के साथ दक्षिण दिल्ली के मोती बाग स्थित आनंद निकेतन में वोटिंग की और कहा- लोकतंत्र के पर्व में सभी को हिस्सा लेना चाहिए साथ ही अपने परिवार व रिश्तेदारों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/knfeMUaNemU1HZcacziE.jpg)
प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता ने भी अपनी पत्नी के साथ रोहिणी सेक्टर-9 के एनके भगोरिया में मतदान के लिए पहुंचें।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/O94LjLh4UYoEmxnfWs0I.jpg)
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मयूर विहार फेज-1 के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद अंगुली पर लगे स्याही के निशान को दिखाया।
मनीष सिसोदिया
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/uBaSm785S52nsZMJ7LHB.jpg)
मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला।
अलका लांबा
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/c92ZIVyyWoUGW547jChk.jpg)
अलका लांबा ने बुधवार को मादीपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि- मतदाता बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपना वोट दें।
राहुल गांधी
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/9eHd6rpUkz7F4BaSuRmq.jpg)
बुधवार को हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
एस जयशंकर
/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/05/JHZ0nj01pKxuswNBj4Yh.jpeg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने दिल्ली के एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़तुगलक क्रिसेंट में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।