/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/06/yssEe2vZA1SBctx9B6FH.jpg)
Delhi Election Photograph: (Google)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
एक्जिट पोल सर्वे में भाजपा को बढ़त दिखाए जाने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में हताशा है। हालांकि दोनों पार्टियां मतगणना तक इंतजार करने की बात कह रही हैं और एक्जिट पोल के दावों को झुठला भी रही हैं। दूसरी ओर भाजपा एक्जिट पोल को लेकर उत्साहित है और इस चुनाव परिणाम को घर वापसी बता रही है। बता दें कि भाजपा दिल्ली में लगातार 27 साल से सत्ता से बाहर है। 1998 से 2013 तक कांग्रेस की सरकार रही और उसके बाद दिल्ली वाले आम आदमी पार्टी के साथ हैं, अबकी बार दिल्ली वाले किसके साथ दिल लगा बैठें हैं, इस जानकारी का सभी को इंतजार है।
Advertisment
संदीप दीक्षित बोले आठ तारीख आने दो
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ रहे संदीप दीक्षित ने कहा है कि कांग्रेस को दिल्ली में कुछ नहीं समझा जाता था, इस चुनाव में कांग्रेस ने सारे समीकरण बदले हैं, कुछ भी हो सकता है, हमने अच्छा चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि अब हमें आठ तारीख का इंतजार करना चाहिए। संदीप दीक्षित ने कहा, "अगर एग्जिट पोल पर यकीन किया जाए तो ठीक है कि उनकी सरकार बन रही है, लेकिन मेरी मानें तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि अगर रुझान वैसा ही रहा जैसा दिखाया जा रहा है तो उनकी स्थिति इतनी खराब होगी। मुझे लगता है कि कांग्रेस को 17-18% वोट शेयर आराम से मिल रहा था, हमें देखना चाहिए कि क्या हम वह वोट हासिल नहीं कर पाए या फिर हम उन्हें हासिल करने में कमजोर पड़ गए... एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत...!"
Advertisment
#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल पर कहा, "अगर एग्जिट पोल पर यकीन किया जाए तो ठीक है कि उनकी सरकार बन रही है लेकिन मेरी मानें तो एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि अगर रुझान वैसा ही रहा जैसा दिखाया… pic.twitter.com/1sARjxMpdL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
मनोज तिवारी ने बताया घर वापसी
Advertisment
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एक्जिम पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये भाजपा की घर वापसी है। मनोज तिवारी एक्जिट पोल में भाजपा को मिलती दिख रही बढ़त से उत्साहित हैं। उनका कहना है कि एक्जिट पोल भाजपा की जो स्थिति दिखा रहे हैं, असल में भाजपा उससे भी अच्छा करने वाली है। यह बात मैं आम आदमी की प्रतिक्रिया के हिसाब से बोल रहा हूं, दिल्ली में जहां जाएंगे, भाजपा के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है।
पिछले चुनाव से भी अच्छा करेगी आप
इस बीच आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने दावा किया है कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी पिछले चुनाव से भी अच्छा करने जा रही है, मतगणना होने पर सब सामने आ जाएगा, हम 60 से अधिक सीटें जीतेंगे। एक्जिट पोल तो हर बार आम आदमी पार्टी को ही हराते रहे हैं, लोकसभा चुनाव में भी एक्जिट पोल की असलियत उजागर हो गई थी, दिल्ली चुनाव में भी एक्जिट पोल औंधे मुंह गिरने वाले हैं, आठ फरवरी का इंतजार करें, दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है।
#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने एग्जिट पोल पर कहा, "...8 फरवरी का इंतजार करते...हमने अच्छा चुनाव लड़ा है..." pic.twitter.com/e1iEUsbDwS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2025
Advertisment