नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल क्या शीला दीक्षित का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे, आज का यही सब से मौजू सवाल है। दिल्ली की जनता इस बात का फैसला ले चुकी है, बस अब फैसले का खुलासा होना बाकी है, आठ फरवरी को मतगणना के बाद वो भी हो जाएगा। अरविंद केजरीवाल अब तक तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, कांग्रेस की शीला दीक्षित के नाम भी तीन बार सीएम रहने का रिकाॅर्ड है, अरविंद केजरीवाल 2020 में उनके रिकॉर्ड के बराबरी कर चुके हैं। अबकी बार फिर आम आदमी पार्टी उन्हीं के नाम पर चुनाव लड़ रही है, दिल्ली की जनता ने साथ दिया तो वे शीला दीक्षित का रिकाॅर्ड तोड़ देंगे।
Delhi Election 2025: वोटिंग के दौरान फिर आरोप-प्रत्यारोप, क्या हताश है ‘आप’ ?
कब- कब दिल्ली के सीएम बने केजरीवाल
आम आदमी पार्टी 2013 में पहली बार दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उतरी थी। उस साल आप के 26 विधायक जीत कर आए थे, और कांग्रेस ने उसी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। यह दीगर है कि धुर विरोधी पार्टियों के गठबंधन की इस सरकार का हश्र भी ऐसा ही हुआ, मात्र 48 दिन में ही सरकार गिर गई थी । 2015 में फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए और इस बार आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए 70 में से 67 सीटों पर कब्जा जमा लिया। केंद्र सरकार से खींचतान के बीच इस सरकार ने न केवल पांच साल पूरे किए बल्कि 2020 में फिर भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी ही चुनकर आई। इस बार आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटें मिलीं थींं। 2020 अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे।
Delhi Election 2025: चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स ने दिखाई अपनी पावर!
1998 से 2013 तक तीन बार सीएम रही थीं शीला दीक्षित
कांग्रेस की शीला दीक्षित 1998 में पहली बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। उसके बाद 2003 और फिर 2008 में से दिल्ली की जनता ने शीला दीक्षित को दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया। पूरे 15 साल तक शीला दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन और दिल्ली का कायाकल्प करने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली में बड़े काम किए थे। शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को चुनौति रहे हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को केजरीवाल के सामने भाजपा के उम्मीदवार हैंं।
Delhi Election 2025: 'वोट देने जा रहे थे AAP नेताओं ने झुग्गी जला दी'...BJP कार्यकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप
एक और रिकॉर्ड भी है केजरीवाल के नाम
शराब घोटाले की आंच में आए अरविंद केजरीवाल के नाम एक और रिकॉर्ड भी है। वह है मुख्यमंत्री रहते जेल जाने का रिकॉर्ड और जेल से सरकार चलाने का रिकॉर्ड। जेल से सरकार चलाने को लेकर भाजपा ने उनकी खूब छीछालेदर करने का भी प्रयास किया, लेकिन जिद पर अढ़े अरविंद केजरीवाल ने जमानत मिलने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ी और आतिशी का नाम बतौर मुख्यमंत्री पेश किया, आतिशी अभी भी निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल यह घोषणा भी कर दी कि दिल्ली की जनता का आदेश प्राप्त करने के बाद ही सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा, जिस आदेश की बात केजरीवाल ने कही थी, वो आज दिल्ली की जनता ने लिख दिया है, आदेश में क्या लिखा यह बात भी 8 फरवरी को साफ हो जाएगी।
Delhi Election 2025: मनीष सिसोदिया के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे! जंगपुरा में जबरदस्त हंगामा