Advertisment

Delhi Election: हरियाणा के सीएम पहुंचे दिल्‍ली, मौनी अमावस्‍या पर यमुना में किया आचमन, केजरीवाल के आरोप की हवा निकाली

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्‍ली के पल्‍ला गांव पहुंचे। सीएम ने यहां यमुना में उतरकर आचमन किया। अरविंद केजरीवाल ने लगाए थे हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप।

author-image
Dhiraj Dhillon
Nayab Saini

Nayab Saini Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा हरियाणा सरकार पर किए गए हमले का जवाब देने हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी मौनी अमावस्‍या के मौके पर दिल्‍ली के पल्‍ला गांव पहुंचे। मुख्‍यमंत्री ने यहां यमुना में उतरकर आचमन किया। बता दें कि अरविंद केजरीवाल पिछले तीन दिन से हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए यमुना में जहर मिला देने की बात कह रहे थे। 

इसे भी पढ़ें-Delhi Election: केजरीवाल के बयान पर पीएम का तंज, बोले-"मैं भी 11 सालों से पी रहा हूं यमुना का पानी

जलनिगम के इंजीनियर के हवाले से लगाया था आरोप

उन्‍होंने कहा था कि इस बात का खुलासा दिल्‍ली जल निगम के एक इंजीनियर द्वारा की गई जांच के दौरान हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा था दिल्‍ली की जनता को मरवाने का षडयंत्र किया था लेकिन हमारे इंजीनियर ने बचा लिया। हरियाणा में यमुना में जहर मिलाने की बात कहकर अरविंद केजरीवाल ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बुधवार को हरियाणा के मुख्‍यमंत्री ने यमुना के पानी से आचमन कर केजरीवाल के बयान की धज्जियां उडा दीं।

इसे भी पढ़ें-Delhi Election: यमुना पर सियासत, मैदान में उतरे एलजी, जानिए आतिशी ने क्या दिया जवाब...

सीएम योगी ने भी किया था पलटवार

Advertisment

केजरीवाल के बयान के बाद भाजपा के तमाम नेता पलटवार कर रहे हैं। मंगलवार को मंगोलपुरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड प्रचारक मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जमकर हमला बोला था। योगी ने अपने भाषण में कहा था कि हमारे शास्‍त्री पवित्र यमुना जी का उल्‍लेख है लेकिन दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने इसे एक नाले में तब्‍दील कर दिया। उन्‍होंने कहा कि गाजियाबाद से दिल्‍ली आते समय उन्‍होंने यमुना से आ रही दुर्गंध को महसूस किया तो पवित्र नदी की इस दुर्दशा पर बडा अफसोस हुआ।

इसे भी पढ़ें-Delhi Election: पुलिस निगरानी में ताहिर हुसैन ने शुरू किया मुस्तफाबाद से चुनाव प्रचार

जल निगम ने नकारी थी जहर की बात

अरविंद केजरीवाल ने जिस जल निगम के इंजीनियर के द्वारा जांच में यमुना में जहर का मामला पक‍डने का दावा किया था, वही जल निगम इस बात का खंडन कर चुका है। जल निगम का कहना है कि जांच के दौरान यमुना के पानी में अमोनिया की अधिक मात्रा पाई गई थी, अमोनिया को जहर नहीं कह सकते। दिल्‍ली में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की चाशनी में तडका लगाने के लिए अरविंद केजरीवाल बे सिर पैर के आरोप लगा दिए।

Advertisment
Advertisment