नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं की सीट भी मुश्किल में फंसी हुई नजर आ रही है। कई मुस्लिम बहुल इलाकों में भी भाजपा ने बाजी पलट दी है और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली की 11 मुस्लिम बहुल सीटों पर क्या स्थिति है।
ओखला विधानसभा सीट
ओखला विधानसभा सीट के रुझानों ने सबको चौंका दिया है। मुस्लिम बहुल सीट ओखला पर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की अरीबा खान तीसरे नंबर पर हैं और मुकाबले से दूर नजर आ रही हैं। वहीं एआईएमआईएम के प्रत्याशी ताहिर हुसैन बुरी तरह हारते हुए नजर आ रहे हैं।
गांधीनगर विधानसभा सीट
गांधीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने गेम पलट दिया है। भाजपा के अरविंदर सिंह लवली आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी दीपू पिछड़ गए हैं।
करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने बाजी पलट दी है। भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी पिछड़ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है।
मुस्तफाबाद विधानसभा सीट
मुस्तफाबाद में भी नतीजे चौंकाने वाले हैं। मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के गोपाल राय आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के मोहम्मद इशराक खान तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
बल्लीमारान विधानसभा सीट
दिल्ली की बल्लीमारान विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। भाजपा के कमल बागरी काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के हरून युसूफ मुकाबले से दूर नजर आ रहे हैं।
चांदनी चौक विधानसभा सीट
चांदनी चौक विधानसभा सीट के नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पुनरदीप सिंह आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के मुदित अग्रवाल दूसरे नंबर है। इस सीट पर भाजपा मुकाबले से दूर नजर आ रही है।
मटिया महल विधानसभा
मटिया महल विधानसभा से आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार दीप्ती इंदौर कड़ी टक्कर दे रही हैं। वहीं कांग्रेस के आसिम अहमद तीसरे नंबर पर हैं।
सीलमपुर विधानसभा सीट
सीलमपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।
सीमापुरी विधानसभा सीट
सीमापुरी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कुमारी रिंकू पीछे चल रही हैं और आम आदमी पार्टी के वीर सिंह धींगान आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के राजेश लिलोठिया तीसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: खिल रहा 'कमल', धूल में पड़ी 'झाड़ू',,शून्य में कांग्रेस