Advertisment

Delhi Election 2025: रद्द हूई राहुल गांधी की चुनावी रैली, कांग्रेस अध्य्क्ष ने बताई वजह

लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी की रैली रद्द हुई। गुरुवार शाम सात बजे मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करने वाले थे। इससे पहले बीते बुधवार को भी दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने में असम्रथ थे।

author-image
Akash Dutt
RAHUL GANDHI
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाइबीएन नेटवर्क

Advertisment

राहुल गांधी की रैली लगातार दूसरे दिन भी रद्द कर दी गई। गुरुवार को शाम 7 बजे वे मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। इससे पहले बुधवार को वे दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित नहीं कर पाए थे। पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुस्तफाबाद में होने वाली मेगा रैली उनके खराब स्वास्थ्य और डॉक्टर की सलाह के कारण रद्द कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर ने राहुल गांधी को आराम करने की भी सलाह दी है। देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि शुक्रवार को मादीपुर में राहुल गांधी की चुनावी रैली तय कार्यक्रम के अनुसार होगी और उनके एक विशाल जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना है।

पांरपरिक सीट छोड़कर जंगपुरा सीट पर किस्मत आजमाने क्यों पहुंचे मनीष सिसोदिया?

शराब घोटाले में कंग्रेस ने आप को घेरा 

Advertisment

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पवन खेड़ा समेत कई नेताओं ने शराब घोटाले को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने दिल्ली शराब घोटाले में न सिर्फ अपने शीर्ष नेतृत्व को बल्कि अपने दूसरे साथियों को भी फायदा पहुंचाया है। यादव ने कहा कि आज दिल्ली के युवाओं में बेरोजगारी और नशाखोरी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसकी वजह से हमारी माताएं, बहनें और उनके परिवार परेशान हैं क्योंकि रोजगार न मिलने की वजह से युवा नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं और इसकी वजह से राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं।

“माता-पिता आतंकवादी अफजल गुरु का समर्थन करते थे"– रमेश बिधूड़ी

Advertisment

राहुल गांधी का संदेश

आपको बता दें की इसी कांफ्रेस में राहुल गांधी का संदेश पढ़ा, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अधय्क्ष ने कहा की राहुल गांधी की तबीयत के ठीक होने के बाद वह लोगो से मिलेंग। साथ ही उन्होने मतदाताओं से कांग्रेस का समर्थन की भी अपील भी की। देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आने वाले दिनों में राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी के व्यस्त कार्यक्रम का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के बाद पार्टी नेता दिल्ली में अभियान तेज कर रहें हैं। आप और भाजपा के बीच मिली भगत का भी आरोप लगाया।

केजरीवाल का प्रवेश वर्मा पर निशाना, कहा : 'छोटा सा लड़का, पंजाबियों को चुनौती दे रहा है'

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment