Advertisment

चुल्लू भर पानी में डुबकी मरो...देवेंद्र फडणवीस ने Arvind Kejriwal पर बोला बड़ा हमला

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब देवेंद्र फडणवीस ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर बड़ा हमला बोला है।

author-image
Pratiksha Parashar
Devendra Fadnavis, Arvind Kejriwal
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना नदी का मुद्दा गरमाया हुआ है। भाजपा सरकार पर अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद से यमुना नदी पर सियासत गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब देवेंद्र फडणवीस ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर बड़ा हमला बोला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि चुल्लू भर पानी में डुबकी मारो और दिल्ली से अलविदा हो जाओ। 

केजरीवाल पर फडणवीस ने बोला हमला

दिल्ली के बलबीर नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और अपने मंत्रिमंडल के साथ उसमें डुबकी लगाएंगे और वोट मांगेंगे। लेकिन यमुना का पानी पहले से भी ज्यादा गंदा है। अरविंद केजरीवाल जी अभी अपने मंत्रिमंडल के साथ चुल्लू भर पानी में डुबकी मारो और दिल्ली से अलविदा हो जाओ, यही दिल्ली की जनता आपसे कह रही है।" देवेंद्र फडणवीस गोकलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार प्रवीण निमेश के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: "श्री राम मत बोलना" संजय सिंह के सामने "AAP" नेता की नसीहत, क्या ये है 'आप' का असली चेहरा?

केजरीवाल ने अन्ना हजारे को धोखा दिया- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने अरविंद के ऊपर अन्ना हजारे को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने सीएम पद पर बैठने के लिए अन्ना हजारे को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के 10 साल के शासन को देखा है। जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली आए थे, तो अन्ना हजारे का हाथ और उंगली पकड़कर आए थे और कह रहे थे कि भ्रष्टाचार को खत्म करना है। दिल्ली को सजाना है, ऐसी बातें कहकर आए थे। पता नहीं कब उन्होंने अन्ना हजारे को भी धक्का दे दिया और दिल्ली की गद्दी पर आकर बैठ गए।"

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंका, सांसद स्‍वाति मालीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया

सबसे बड़े बेईमान हैं केजरीवाल- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं महाराष्ट्र से हूं और अन्ना हजारे से हमेशा मिलता रहता हूं, जो कहते हैं कि अगर देश में सबसे बेईमान कोई होगा, तो वह केजरीवाल होंगे।" फडणवीस ने कहा, "अगर ओलंपिक में झूठ और भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता हो, तो अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के नेता सभी स्वर्ण पदक जीत लेंगे।"

Advertisment

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी

देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा विजयी होगी। मीडिया से बातचीत के दौरान फडणवीस ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा, "दिल्ली ने अपना मन बना लिया है। दिल्ली की जनता भाजपा के साथ जाने वाली है। दिल्ली की महिलाएं दिल्ली में बदलाव लाने वाली हैं। दिल्ली की बहनों ने केजरीवाल सरकार को घर में बंद करने और भाजपा सरकार लाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।" 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: "श्री राम मत बोलना" संजय सिंह के सामने "AAP" नेता की नसीहत, क्या ये है 'आप' का असली चेहरा?

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment