Advertisment

Delhi Election Result: कुमार विश्वास ने दुर्योधन से की केजरीवाल की तुलना, कहा- मेरी पत्नी रो पड़ीं...

Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई कद्दावर नेता चुनाव हार गए हैं। अब इसे लेकर कुमार विश्वास का बयान सामने आया है। उन्होंने केजरीवाल की तुलना दुर्योधन के साथ की।

author-image
Pratiksha Parashar
kumar vishwas
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई कद्दावर नेता चुनाव हार गए हैं। अब इसे लेकर कुमार विश्वास का बयान सामने आया है। उन्होंने केजरीवाल की तुलना दुर्योधन के साथ की है। 

मुझे कोई सहानुभूति नहीं है- कुमार विश्वास

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कवि कुमार विश्वास ने कहा कि मैं भाजपा को जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। वहीं केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि मुझे ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है, जिसने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया, आज न्याय हुआ है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: कौन हारा - कौन जीता... पढ़ें हर बढ़ी खबर

मेरी पत्नी रो पड़ीं- कुमार विश्वास

भाजपा नेता कुमार विश्वास ने कहा कि जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली, तो सदा तटस्थ रहने वाली और राजनीति से दूर रहने वाली मेरी पत्नी रो पड़ीं। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने अपने मित्रों की पीठ में छुरा घोंपा, गुरु को धोखा दिया, महिलाओं को अपने घर लाकर पिटवाया, अब उससे आशा लगाना छोड़ें। 

Advertisment

दुर्योधन के साथ की केजरीवाल की तुलना

कुमार विश्वास ने केजरीवाल की तुलना दुर्योधन के साथ की। कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह दुर्योधन कहता था कि बिना युद्ध के 5 गांव भी नहीं दूंगा, आज वो अपनी सीटों के लिए तरस रहा है, मुझे पता है कि इस दुर्योधन का अंत भी टूटी हुई जंघा के साथ बड़ा दारुण होगा। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025: केजरीवाल के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment