Advertisment

Delhi Election: विधायक की बगावत से बदले सियासी समीकरण, महरौली विधानसभा में कौन मारेगा बाजी?

Mehrauli Vidhansabha Seat: महरौली विधानसभा दिल्ली की सबसे हॉट सीटों में शुमार है। महरौली सीट पर सियासत गरमाई हुई है। आप विधायक की बगावत के बाद इस सीट के सियासी समीकरण बदल गए हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
MEHROLI VIDHANSABHA SEAT
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Mehrauli Vidhansabha Seat: महरौली विधानसभा दिल्ली की सबसे हॉट सीटों में शुमार है। महरौली सीट पर सियासत गरमाई हुई है। आप विधायक की बगावत के बाद इस सीट के सियासी समीकरण बदल गए हैं। महरौली सीट पर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने दमदार उम्मीदवारों को टिकट दिया है। देखना होगा कि त्रिकोणीय मुकाबले में कौन बाजी मारता है। 

किसके बीच है मुकाबला?

महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक नरेश यादव का टिकट काटकर महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने गजेंद्र यादव को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने पुष्पा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: दलित-मुस्लिम वोट बैंक के जरिए दिल्ली की सत्ता पाने की जुगत में है Congress! जानें क्या है Rahul Gandhi की रणनीति?

महरौली विधानसभा क्षेत्र

महरौली विधानसभा सियासी लिहाज से बेहद अहम है। इस क्षेत्र में एक तरफ झुग्गी बस्तियां और गांव आते हैं, तो दूसरी तरफ कई पॉश इलाके भी शामिल हैं। भाजपा के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा भी महरौली सीट से विधायक रह चुके हैं। महरौली विधानसभा क्षेत्र में जाट और गुर्जर समुदाय का अच्छा-खासा प्रभाव है। जातीय समीकरण इस सीट पर अहम भूमिका निभाते हैं। 

Advertisment

महरौली के सियासी समीकरण

महरौली विधानसभा के सियासी समीकरण काफी दिलचस्प हैं। महरौली की जनता ने भाजपा, कांग्रेस और आप...तीनों ही पार्टियों को मौका दिया है। महरौली से 2008 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वहीं 2013 में भाजपा के प्रवेश वर्मा इस सीट से विधायक चुने गए थे। 2015 में आम आदमी पार्टी के नरेश यादव ने महरौली सीट पर जीत दर्ज की थी। देखना होगा कि इस बार महरौली की जनता किसके ऊपर भरोसा जताती है। 

ये भी पढ़ें: Delhi Election: राहुल का केजरीवाल पर निशाना, बोले उनके नवरत्नों में कोई दलित-पिछड़ा नहीं

Advertisment

आप विधायक की बगावत से दिलचस्प हुआ मुकाबला

आम आदमी पार्टी के नरेश यादव लगातार 2 बार विधायक बने। 2025 में भी आम आदमी पार्टी ने नरेश यादव को टिकट दिया था, लेकिन इसके बाद उनका टिकट काटकर महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बना दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी छोड़ दी है।  यादव ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब देखना होगा कि उनकी बगावत से आम आदमी पार्टी को कितना नुकसान होता है। 

ये भी पढ़ें: 'आप' प्रत्याशी Mahendra Goyal के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, BJP पर लगे आरोप

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment