Advertisment

'आप' प्रत्याशी Mahendra Goyal के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, BJP पर लगे आरोप

Delhi Election 2025: रिठाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक महेंद्र गोयल पर हमला किया गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

author-image
Pratiksha Parashar
mahendra goyal
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। जुबानी जंग तक तो ठीक था, लेकिन अब चुनावी मैदान में हाथापाई भी होने लगी है। रिठाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आप ने भारतीय जनाता पार्टी के ऊपर हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हार की बौखलाहट से भाजपा हिंसा पर उतर आई है।

हमले के बाद बेहोश हुए AAP विधायक

विधायक के साथ झड़प का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके ऊपर कुछ लोगों द्वारा हमला किया जा रह है। विधायक इस झड़प के बाद बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "दिल्ली में बीजेपी बुरी तरह चुनाव हार रही है - बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। रिठाला से हमारे विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं।" 

यह भी पढ़ें: दलित-मुस्लिम वोट बैंक के जरिए दिल्ली की सत्ता पाने की जुगत में है Congress! जानें क्या है Rahul Gandhi की रणनीति?

रैली के दौरान विधायक पर हमला

Advertisment

रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार महेंद्र गोयल पर रैली के दौरान हमला किया गया। गोयल का फिलहाल रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमें कॉल आया था कि आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल पर हमला किया गया है और वह बेहोश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:Polluted Yamuna: दिल्ली हाई कोर्ट ने यमुना में औद्योगिक वेस्ट डाले जाने के बारे में मांगी जानकारी

भाजपा के गुंडों ने किया हमला- संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने हमले का आरोप भाजपा पर लगाया है। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा दिल्ली में बुरी तरह हार रही है और हताशा में उसने हिंसा का सहारा लिया है। रिठाला से आप विधायक महेंद्र गोयल पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। चुनाव आयोग कहां सो रहा है?" एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में संजय सिंह ने लिखा कि BJP का गुंडा AAP विधायक महेन्द्र गोयल को कह रहा है “गोली मार दूँगा” दिल्ली वालों सोच लो अभी सरकार नहीं बनी तो गोली मार रहे हैं, गलती से भाजपाईं आ गये तो “दिल्ली को गुंडागर्दी का गढ़ बना देंगे”

Advertisment

यह भी पढ़ें:Delhi Election 2025: मुंडका विधानभा में है कांटे की टक्कर, लुभावने वादों पर भारी पड़ेंगे जातिगत समीकरण!

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment