Advertisment

Delhi : मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी रखने का प्रस्ताव, जीत के बाद भाजपा विधायक का ऐलान

दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम अब बदल जाएगा। मुस्तफाबाद को कुछ दिनों में कोई नया नाम दिया जाएगा। मुस्तफाबाद विधानसभा से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने ये ऐलान किया है।

author-image
Pratiksha Parashar
mohan bisht, mustafabad
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम अब बदल जाएगा। मुस्लिम बहुत मुस्तफाबाद विधानसभा से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने ये ऐलान किया है। उनका कहना है कि मुस्तफाबाद का नाम शिव पुरी या शिव विहार रखा जाएगा। मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, "मैंने कहा था कि अगर मैं जीता तो मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव पुरी या शिव विहार रख दूंगा और मैं ऐसा करूंगा।" दिल्ली विधानसभा की मुस्तफाबाद सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने रविवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इस निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ या ‘शिव पुरी’ करने का प्रस्ताव रखा।

मुस्तफाबाद में कैसे जीते मोहन?

मोहन सिंह बिष्ट का मुकाबला आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान, कांग्रेस के अली मेहंदी और एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन से था। भाजपा ने इस विधानसभा क्षेत्र में हिंदू वोटों को अपने पाले में कर लिया और जीत हासिल की। वहीं मुस्लिम वोट कांग्रेस, आप और एआईएमआईएम के बीच बंट गए, जिसका फायदा भाजपा को मिला। खासतौर से दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन के मैदान में उतरने से कांग्रेस और आप को नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें: Delhi Election: दिल्ली में कांग्रेस की दुर्दशा, 70 में से 67 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

भाजपा ने पलटी बाजी

मुस्तफाबाद मुस्लिम बहुल इलाका है। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट की जीत ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 लाख के करीब है, जिनमें लगभग 1 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। मुस्लिम मतदाता इस सीट पर गेमचेंजर साबित होते है। अब तक के चुनावी इतिहास में देखा गया है कि मुस्लिम वोटर जिसके साथ जाते हैं, उसी पार्टी की जीत होती है, लेकिन इस बार ये धारणा गलत साबित हुई है। भाजपा ने गेम पलटते हुए मुस्तफाबाद सीट अपने नाम कर ली है। 

Advertisment

कौन हैं मोहन सिंह बिष्ट? 

आपको बता दें कि मोहन सिंह बिष्ट भाजपा के कद्दावर नेता हैं। वे करावल नगर सीट से 4 बार विधायक रहे हैं। इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था, लेकिन फिर बगावती तेवर देखने के बाद उन्हें मुस्तफाबाद से टिकट दिया। मोहन बिष्ट भाजपा के भरोसे पर खरे उतरे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटें ही जीत पाई है। 

यह भी पढ़ें: बेहद चिंताजनक है Delhi की आब-ओ-हवा, CREA की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment