Advertisment

ये चमत्कार है...,शपथ ग्रहण से पहले बोलीं दिल्ली की CM Rekha Gupta?

Rekha Gupta दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। गुरुवार को रामलीला मैदान में वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है।

author-image
Pratiksha Parashar
rekha gupta, delhi cm
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। गुरुवार को रामलीला मैदान में वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता से जो वादे किए हैं, वे उन्हें पूरा करेंगी। 

"कभी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगी"

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "एक चमत्कार है। बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। आज यदि रेखा प्रदेश की मुख्यमंत्री बन कर काम कर सकती है तो मुझे लगता है हर बहन के लिए रास्ते हैं। हमने दिल्ली से जो वादे किए हैं उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।" उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी।

यह भी पढ़ें: Selection Factor: इन खूबियों ने रेखा गुप्ता को बनाया दिल्ली की CM, दिग्गजों को पछाड़ा

Advertisment

"टीम मोदी के रूप में काम करेंगे"

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। 

सीएम पद की रेस जीतीं रेखा गुप्ता

दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर लंबे समय से मंथन चल रहा था। सीएम पद की रेस में कई दावेदार थे, लेकिन रेखा गुप्ता ने सीएम पद की रेस में जीत हासिल कर ली। बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta के साथ दिल्ली कैबिनेट के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, रामलीला मैदान में होगा समारोह

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment