Advertisment

Delhi Election से कहां 'लापता' हैं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार

कन्हैया को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में नार्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी के मुकाबले में मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद से कन्हैया कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। विस्तार से पढ़िए...

author-image
Mukesh Pandit
Kanhayai kumar

Photograph: (file)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी शंखनाद कर चुके हैं, लेकिन जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और मुखर वक्ता कन्हैया कुमार कहां लापता हैं, यह सवाल लगातार कांग्रेस के हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कन्हैया को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में नार्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी के मुकाबले में मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद से कन्हैया कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी गिनती काफी मुखर वक्ताओं में की जाती है और उनकी देशभर में अच्छी-खासी फैन्स फालोइंग भी है।  

Advertisment

एक ही सवाल, कहां हैं कन्हैया कुमार

लगातार उठ रहे सवालों के बीच कन्हैया कुमार के ताजा बयान और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट से साफ है कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की गतिविधियों से काफी दूर हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर पूर्वांचली बहुल नॉर्थ ईस्ट सीट पर कन्हैया कुमार कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी से कन्हैया कुमार ने प्रचार से दूरी बना ली है या फिर केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का कन्हैया कुमार इंतजार कर रहे हैं? कांग्रेस कार्यकर्ता इसके मायने तलाश रहे हैं। कन्हैया कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट से भी झलकता है कि दिल्ली चुनाव में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। जबकि, बीते लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की नजदीकी की वजह से कन्हैया कुमार दिल्ली चुनाव से दूर हैं या फिर प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिक्स ने उन्हें दूर कर दिया है?।

ये भी पढ़ें: NDA में शामिल होने की अटकलों के बीच Sharad Pawar और Amit Shah के बीच छिड़ी जुबानी जंग

Advertisment

नए साल में 4 बार ही एक्स पर नजर आए

कन्हैया कुमार ने नए वर्ष में अब तक चार बार एक्स पर पोस्ट किया है। कन्हैया कुमार ने 3, 5, 7 और 12 जनवरी को पोस्ट किए, जिसमें 3 जनवरी को उन्होंने बीपीएससी छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर एक पोस्ट किया था। वहीं, 5 जनवरी को अपने पोस्ट में कन्हैया कुमार ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान की आलोचना की थी। 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मतदान की तारीख है-5 फरवरी, बदलाव के लिए कांग्रेस है जरूरी’ वहीं, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक पोस्ट किया था।

Delhi Election2025: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, कई दिग्गजों को टिकट

Advertisment

क्या प्रचार नहीं करेंगे कन्हैया?

कन्हैया कुमार ने वर्ष 2019 में बिहार के बेगूसराय से सीपीआई के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी नेता गिरिराज सिंह से हार गए। वर्ष 2024 में भी कन्हैया कुमार की बेगूसराय से ही लड़ने की चर्चा थी, लेकिन, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव नहीं चाहते थे कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से चुनाव लड़ें। ऐसे में उन्हें राहुल गांधी की नजदीकी के कारण दिल्ली से चुनाव लड़ाया गया। हालांकि, इस चुनाव में भी कन्हैया कुमार की हार हुई। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को चुनाव में मात दी। उल्लेखनीय है कि 2021 में कन्हैया कुमार ने कांग्रेस ज्वाइन किया था। बाद में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में काफी सक्रिय रहे। कन्हैया कुमार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में काफी चर्चित हुए थे। 

Delhi Election: केजरीवाल के गोल्ड चेन बांटने के आरोप पर बिफरे मनोज तिवारी

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment