/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/20/kLv3xiS0laRjyqFuyzSf.jpg)
Pravesh Verma: दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो चुका है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान के बाद से ही उनके बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पूरे भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है, लेकिन प्रवेश वर्मा के घर सन्नाटा छाया हुआ है। प्रवेश वर्मा का बयान भी सामने आया है।
प्रवेश वर्मा के घर नहीं पहुंचा कोई समर्थक
पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के घर सन्नाटा छाया है। दरअसल, प्रवेश वर्मा सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन भाजपा ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाने का फैसला किया है। इसके बाद से प्रवेश वर्मा के समर्थकों में निराशा का माहौल है। कोई कार्यकर्ता और समर्थक प्रवेश वर्मा के घर नहीं पहुंचा है।
मंत्रिमंडल में मिली प्रवेश वर्मा को जगह
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम के साथ ही 6 कैबिनेट मंत्रियों के नाम का ऐलान भी किया है। दिल्ली के नए मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा को जगह दी गई है। हालांकि अभी तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रवेश वर्मा कोई अहम मंत्रालय दिया जा सकता है। दिल्ली में 2 उपमुख्यमंत्री बनाने की भी चर्चा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
शपथ ग्रहण से पहले प्रवेश वर्मा का बयान
शपथ ग्रहण से पहले प्रवेश वर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे। मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, उनकी मेहनत रंग लाई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद कि आपने 48 सीटें जिताकर दिल्ली में हमारी सरकार बनाई है। हम विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में हमने जो-जो बोला है हम उसे पूरा करेंगे।"
#WATCH दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है... दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल… pic.twitter.com/f4THjmX2Uo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
यह भी पढ़ें: ये चमत्कार है...शपथ ग्रहण से पहले बोलीं दिल्ली की CM Rekha Gupta?
शपथ ग्रहण की तैयारी
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। पीएम मोदी समेत भाजपा के दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे। तमाम केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इसमें शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Rekha Gupta के साथ दिल्ली कैबिनेट के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, रामलीला मैदान में होगा समारोह
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)