Advertisment

Delhi में मनचलों की अब खैर नहीं, 'Anti Romeo Squad' के तर्ज पर बनेगा  'शिष्टाचार स्क्वॉड' और Anti-Eve Teasing Squad

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब मनचलों पर लगाम कसने वाला है। दिल्ली की नई सरकार रेखा गुप्ता महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने के साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी जोर दे रही है।

author-image
Jyoti Yadav
Anti-Eve Teasing Squad
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब मनचलों पर लगाम कसने वाला है। दिल्ली की नई सरकार रेखा गुप्ता महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने के साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी जोर दे रही है। दिल्ली में महिला सुरक्षा को सरकार अलर्ट हैं। उत्तर प्रदेश में  लागू 'एंटी रोमियो स्क्वॉड' के तर्ज पर दिल्ली में 'शिष्टाचार स्क्वॉड' बनाने की तैयारी चल रही है। इसी के साथ दिल्ली में एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड बनेगा।

इसे भी पढ़ें-Delhi Bangla Sahib Gurudwar में 10 साल बाद शुरू हुई सरोवर सेवा, 15 दिन चलेगी सफाई

भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया

Advertisment

'एंटी रोमियो स्क्वॉड' पर भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में महिला सुरक्षा नंबर वन है। दिल्ली भारत की राजधानी है और जिस तरह से लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, दिल्ली में किसी भी व्यक्ति को रोका नहीं जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी का इरादा मजबूत है। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को ठीक रखने के लिए यूपी के तर्ज पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की जो बात की जा रही है मैं उसका स्वागत करता हूं और रेखा गुप्ता जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये तो होना ही था। दिल्ली में जितनी भी घटनाएं होती हैं, उनमें लगभग 90% घटनाओं में रोहिंग्या का हाथ माना जाता है और जब तक रोहिंग्याओं को बाहर नहीं किया जाएगा तब तक दिल्ली में छोटी-मोटी घटनाएं होती रहेंगी।" 

इसे भी पढ़ें-New Delhi crime: डंबल dating app के जरिए दोस्त बनी महिला से रेप किया और 22 लाख ठगे

Advertisment

दिल्ली में एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड 

बता दें दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक नया कदम उठाया है। यूपी के 'एंटी-रोमियो स्क्वाड' की तर्ज पर दिल्ली में 'शिष्टाचार स्क्वॉड' बनाया जा रहा है। हर जिले में दो ऐसे स्क्वाड होंगे, जिनका नेतृत्व एसीपी क्राइम अगेंस्ट वीमेन करेंगी। प्रत्येक स्क्वाड में एक इंस्पेक्टर, एक सब-इंस्पेक्टर, आठ कांस्टेबल और चार महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इसी के साथ दिल्ली में एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड बनेगा।

इसे भी पढ़ें-Delhi Crime: स्कूटी की किश्त के लिए नहीं थे पैसे, लड़की बनकर किशोर को फंसाया, अगवा कर मांगी फिरौती

Advertisment

Advertisment
Advertisment