नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
मालवीय नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में लगी भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। हाल ही में मालवीय नगर विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने भगत सिंह की इस प्रतिमा की उपेक्षा की है। भाजपा विधायक उपाध्याय ने पार्क का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया और दावा किया कि प्रतिमा पिछले तीन वर्षों से टूटी हुई है, लेकिन सोमनाथ भारती, जो एक दशक तक इस क्षेत्र के विधायक रहे, ने इसके संरक्षण के लिए कोई कोशिश नहीं की।
भाजपा और आप में जुबानी जंग
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय के इन आरोपों के जवाब में आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा खुद ही दिल्ली सरकार के विभिन्न कार्यालयों, मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह के प्रति अनादर दिखाने की दोषी है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर सत्ता में रहते हुए भी गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने और 'आप' पर दोष मढ़ने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: AAP ने किया साफ, राज्यसभा नहीं जाएंगे Kejriwal, क्या बोलीं Priyanka Kakkar
AAP के पूर्व विधायक ने किया पलटवार
आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने 23 मार्च 2024 को भगत सिंह की नई मूर्ति स्थापित की थी। उन्होंने कहा कि मूर्ति को स्थापित किए हुए 1 साल भी नहीं हुआ और सतीश उपाध्याय का आरोप तथ्यहीन है। सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक बिना सही तथ्यों के सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर भ्रम फैला रहे हैं। सोमनाथ भारती ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Politics: कांग्रेस सांसद का पाकिस्तानी कनेक्शन! गोगोई की पत्नी के अली शेख से ऐसे जुड़े तार
विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी पर केवल दिखावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में भगत सिंह का सम्मान करते, तो इस पार्क की ऐसी दुर्दशा न होती। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जल्द से जल्द मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
Ludhiana West by-election: 'आप’ ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को दिया टिकट, राज्यसभा जाएंगे Kejriwal ?