Advertisment

AAP ने किया साफ, राज्यसभा नहीं जाएंगे Kejriwal, क्या बोलीं Priyanka Kakkar

आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि केजरीवाल राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। 

author-image
Dhiraj Dhillon
Priyanka Kakkar

Priyanka Kakkar Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
Advertisment
नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल अब किसी भी सदन के सदस्य नहीं रह गए हैं। पहले उनके पंजाब जाने की अफवाहें उड़ीं और अब राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से विधानसभा उप-चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अफवाहें तेज हो गईं, हालांकि आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि केजरीवाल राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।
Advertisment

लुधियाना पश्चिम सीट पर होगा उपचुनाव

पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। यह‌ सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हो गई थी। बता दें एक लाईसेंसी हथियार से चली गोली के बाद हुई दुर्घटना में गोगी की जान चली गई थी। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने इस सीट से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का अपना प्रत्याशी घोषित किया तो अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलें लगाई जाने लगीं। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे। 
Advertisment

कांग्रेस विधायक ने किया था दावा

Advertisment
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद पंजाब से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने दावा किया था क‌ि केजरीवाल संजीव अरोड़ा से सीट खाली कराकर राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने यह दावा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट के जरिए किया था। पोस्ट वायरल होने के साथ ही अफवाह तेज हो गई। उसके बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने भी इसी प्रकार का दावा किया था।

जानिए क्या बोलीं प्रियंका कक्कड़

सोशल मीडिया पर शुरू हुई इस अफवाह को विराम देने के लिए आम आदमी पार्टी को बयान जारी करना पड़ा। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की तैयारी को लेकर चलाई जा रही खबर बेबुनियाद है। अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। 

सिरसा भी दे चुके थे प्रतिक्रिया

दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति एवं उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर वायरल अफवाहों के मद्देनजर प्रतिक्रिया तक दे डाली। उन्होंने बुधवार को कहा कि पंजाब कभी अरविंद केजरीवाल का सपना पूरा नहीं होने देगा। केजरीवाल की पंजाब से राज्यसभा जाने की कोशिश नाकाम होगी, दिल्ली में हार के बाद अरविंद केजरीवाल को उनकी पार्टी के पंजाब विधायक बुरी तरह नकारने लगे हैं।
Advertisment
Advertisment