Advertisment

EPFO पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी, 7 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के सात करोड़ से अधिक अंशधारकों को फायदा होगा

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
8.25% interest rate approved on EPF, more than 7 crore employees will get benefit
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस फैसले सेईपीएफओ(कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के सात करोड़ से अधिक अंशधारकों को फायदा होगा, जिनके खातों में यह वार्षिक ब्याज जमा किया जाएगा। 

8.15 प्रतिशत से थोड़ा बढ़ाया गया

इससे पहले, ईपीएफओ ने 28 फरवरी 2024 को हुई अपनी 237वीं केंद्रीय न्यासी बोर्ड बैठक में 2024-25 के लिए ब्याज दर को 8.25 प्रतिशत बनाए रखने का निर्णय लिया था। यह दर पिछले वित्त वर्ष यानी 2023-24 के बराबर है, जब इसे 2022-23 के 8.15 प्रतिशत से थोड़ा बढ़ाया गया था। श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि वित्त मंत्रालय ने इस सिफारिश को स्वीकृति दे दी है और ईपीएफओ को इस बाबत आधिकारिक सूचना भेज दी गई है। अब इस स्वीकृत ब्याज दर के आधार पर खातों में ब्याज की रकम जमा की जाएगी।

Advertisment

कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर रही

गौरतलब है कि मार्च 2022 में ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया था, जो कि पिछले चार दशकों में सबसे कम थी। 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी। नई स्वीकृत दर से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि सरकार स्थिर ब्याज नीति को बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर रही है। 

EPF | epfo | epfo update news 2025 

EPF epfo epfo update news 2025
Advertisment
Advertisment