Advertisment

Bageshwar Dham में टिन शेड गिरने से बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरबार में अचानक टिन शेड गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में करीब 8 लोग घायल हुए हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
bageshwar dham
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कबागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरबार के दौरान अचानक टिन शेड गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतक श्याम लाल कौशल सिकंदरपुर, जिला बस्ती के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ बागेश्वर महाराज के जन्मदिन के खास अवसर पर दर्शन करने आए थे, इसी दौरान वह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

लोहे का एंगल सिर में घुसा

घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। इस वक्त श्याम लाल कौशल और उनका परिवार दरबार के पास खड़ा था। अचानक टिन शेड नीचे गिर पड़ा। टिन शेड के लोहे का एंगल श्याम लाल कौशल के सिर में लगा, जिससे वे बुरी घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आसपास मौजूद कई लोग भी टिन शेड के मलबे के नीचे दब गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं, इनमें एक लड़की के सिर में भी चोट आई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी मिलते ही पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद लोग और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। मृतक श्याम लाल कौशल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद शव उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका परिवार पूरे जोश और श्रद्धा के साथ बागेश्वर महाराज के जन्मदिन के उत्सव में शामिल होने आया था, लेकिन यह अनहोनी घट गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

बागेश्वर धाम में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस दुर्घटना को लेकर बेहद दुखी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टिन शेड गिरने के कारणों की तहकीकात कर रही है। प्रशासन की कोशिश है कि जल्द से जल्द हादसे की वजह सामने आ सके, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। mp news | bageshwar dham | accident 

accident bageshwar dham mp news
Advertisment
Advertisment