Advertisment

फर्जी वीजा से तीन लोगों को स्पेन भेजने के प्रयास में जुटा एजेंट गिरफ्तार

कबूतरबाजी के लिए पंजाब बदनाम रहा है। इस राज्‍य के लोग यूरोप और अमेरिका जाने के लिए अवैध जरिया अपनाते रहे हैं और कई बार इस प्रयास में उनकी जान भी चली जाती है। इस काम में जुटे एजेंट मोटी रकम वसूलते हैं।

author-image
Narendra Aniket
Punjab's foreign shipping agent arrested
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जाली शैंगेन वीजा एवं जाली टिकटों के जरिये पंजाब के तीन लोगों को स्पेन भेजने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

Advertisment

नकली दस्‍तावेज मिलने पर तीनों को गिरफ्तार किया

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर पंजाब के तीनों व्यक्तियों को दस्तावेज और टिकट नकली पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को स्पेन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अवैध यात्रा के लिए उनसे कुल 17 लाख रुपये वसूले गए थे। 

फरार हो गए एजेंट को हरियाणा में गिरफ्तार किया

Advertisment

पुलिस के अनुसार, अमृतसर निवासी 25 वर्षीय कमलदीप सिंह तीनों की गिरफ्तारी के बाद फरार हो गया था। लेकिन करीब 300 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य एजेंट सोनू वालिया के साथ मिलकर वह तीनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश भेजने में जुटा था। अधिकारी ने कहा कि सोनू वालिया को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

आईजीआई हवाई अड्डे पर जांच में पकड़े गए यात्री

अधिकारी ने बताया, '29 मई को अमृतसर से तीन यात्री मैड्रिड जाने के लिए आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे। विमानन कंपनी के अधिकारियों ने उनके टिकटों को फर्जी बताया और उनके दस्तावेजों को आव्रजन अधिकारियों को भेज दिया। जांच के बाद उनके पासपोर्ट पर लगे शेंगेन वीजा के फर्जी होने की पुष्टि की गई।' 

Advertisment

क्‍या है शेंगेन वीजा, क्‍या है विशेषता

शेंगेन वीजा गैर-यूरोपीय संघ देशों के लोगों को शेंगेन देशों (सभी यूरोप में) में प्रवेश करने की अनुमति देता है और इसके भीतर सीमाओं के पार मुफ्त यात्रा की अनुमति देता है। शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisment
Advertisment