Advertisment

Air India International Flights Cancelled: अहमदाबाद-लंदन और दिल्ली-पेरिस उड़ानें प्रभावित

एअर इंडिया ने अहमदाबाद-लंदन हादसे के बाद कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों को रिफंड और वैकल्पिक इंतजाम दिए जा रहे हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
air India flight
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।एअर इंडिया ने मंगलवार को कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है, जिनमें अधिकांश बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान शामिल हैं। यह निर्णय उस दुखद हादसे के बाद लिया गया है, जब 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकरा गई थी। इस भीषण दुर्घटना में 241 यात्रियों और क्रू की मौत हो गई थी।

रद्द की गई ये प्रमुख उड़ानें

AI915 – दिल्ली से दुबई (Boeing 787-8)
AI153 – दिल्ली से विएना (Boeing 787-8)
AI143 – दिल्ली से पेरिस (Boeing 787-8)
AI159 – अहमदाबाद से लंदन (Boeing 787-8)
AI170 – लंदन से अमृतसर (Boeing 787-8)
AI133 – बेंगलुरु से लंदन (Boeing 787-8)
AI179 – मुंबई से सैन फ्रांसिस्को (Boeing 777)

अहमदाबाद से लंदन-गेटविक उड़ान रद्द

Advertisment

एअर इंडिया ने अहमदाबाद से लंदन-गेटविक की उड़ान रद्द करने का कारण विमान की अनुपलब्धता, हवाई क्षेत्र प्रतिबंध और अतिरिक्त सुरक्षा जांच को बताया है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं लिया गया है। यात्रियों के लिए होटल, रिफंड और रीबुकिंग की सुविधा दी गई है।

दिल्ली-पेरिस फ्लाइट में तकनीकी समस्या

दिल्ली से पेरिस जाने वाली AI143 उड़ान को उड़ान से पहले की जांच में तकनीकी खराबी के कारण रद्द किया गया। इसी तरह, वापसी की फ्लाइट AI142 (पेरिस से दिल्ली) भी रद्द की गई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Advertisment

तकनीकी जांच के चलते कोलकाता में रोकी गई फ्लाइट

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता में तकनीकी जांच के दौरान रोक दिया गया। विमान में 228 लोग सवार थे। यह फ्लाइट आमतौर पर सीधे मुंबई जाती है, लेकिन पाकिस्तान एयरस्पेस बंद होने के चलते इसे कोलकाता में स्टॉप देना पड़ा। 

रात में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट AI180 को रात 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा, जहां यात्रियों को होटल में ठहराया गया। इस दौरान हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। एअर इंडिया ने यात्रियों से हुई असुविधा पर खेद जताया है और कहा है कि हर संभव वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Air India flights affected | air india news
Air India flights affected air india news
Advertisment
Advertisment