Advertisment

मौसम खराब होने से Amarnath Yatra स्थगित, बालटाल मार्ग पर भूस्खलन में एक महिला की मौत, नौ घायल

अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण स्थगित, बालटाल मार्ग पर भूस्खलन से एक महिला श्रद्धालु की मौत, नौ घायल। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा शुक्रवार से शुरू हो सकती है।

author-image
Dhiraj Dhillon
amarnath yatra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Amarnath Yatra: गुरुवार को खराब मौसम के कारण जम्मू के यात्री निवास से कोई भी जत्था अमरनाथ के लिए रवाना नहीं हुआ। दरअसल बालटाल मार्ग के रेलपथरी में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते मार्ग बंद होने से अमरनाथ यात्रा में बाधा आई है। प्रशासन का कहना है कि यात्रा केवल मौसम अनुकूल होने पर शुरू की जाएगी। इससे पहले 15 जत्थों को सफलतापूर्वक रवाना किया जा चुका है।

भूस्खलन में महिला श्रद्धालु की मौत, नौ घायल, एक लापता

Amarnath Yatra: बुधवार शाम को अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ, जिसमें 55 वर्षीय महिला श्रद्धालु सोना बाई (राजस्थान निवासी) की मौत हो गई। हादसे में नौ यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक श्रद्धालु लापता है। घायलों को बालटाल बेस कैंप स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार

हादसे के बावजूद अमरनाथ यात्रा  मार्गों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना बुधवार को भी जारी रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की आशंका जताई गई ह‌ै, जिससे भूस्खलन होने का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसलिए एहतियातन फिलहाल यात्रा को स्थगित रखा गया है। शुक्रवार को मौसम को देखते हुए कोई निर्णय लिया जाएगा।

IMD Weather Warning | imd weather forecast today | amarnath yatra 2025 | jammu kashmir

Advertisment
jammu kashmir amarnath yatra 2025 imd weather forecast today IMD Weather Warning
Advertisment
Advertisment