/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/16/MQcSX6x1MlSqCpvO92rD.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Breaking News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, इससे पहले मध्य प्रदेश के एक और मंत्री के बयान पर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना पर विवादित बयान दिया है। देवड़ा ने कहा कि 'देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। उनके बयान पर कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है। कांग्रेस ने डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान को घटिया और शर्मनाक बताया है।
'देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं'
— Congress (@INCIndia) May 16, 2025
• ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है।
जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है।
ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक… pic.twitter.com/uQmrj40qnj
कांग्रेस ने की बर्खास्त करने की मांग
जगदीश देवड़ा के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहरा है कि जबलपुर में हुए सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान डिप्टी सीएम देवड़ा ने यह बयान दिया। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मोदी सरकार की तारीफ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा "यशस्वी प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश, देश की सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है उसकी जितनी सराहना की जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां हो जाएं।" कांग्रेस ने कहा कि यह सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस वक़्त हमारी जांबाज सेना के लिए BJP के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे हैं। कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की बर्खास्तगी की मांग की है।
विजय शाह के बयान पर बवाल
आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के एक और मंत्री विजय शाह ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया था। विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बताया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई थी। देशभर में विजय शाह के बयान पर गुस्सा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल को ज्ञापन सौंपा है।
politics | Vijay Shah | Sofia Qureshi | indian army