Advertisment

Shubhanshu Shukla की ऐतिहासिक उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi ने दी शुभकामनाएं

Axiom-4 मिशन की सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। जानिए इस ऐतिहासिक मिशन की खास बातें और भारत के भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों से इसका संबंध।

author-image
Dhiraj Dhillon
President Draupdi Murmu and PM Modi

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत के पहले कमर्शियल अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उड़ान Axiom-4 मिशन के तहत सफलतापूर्वक लॉन्च हो गई है। इस उपलब्धि पर देशभर में गर्व की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा- हमें गर्व है कि एक भारतीय सितारों की ओर यात्रा पर निकला है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु को शुभकामनाएं देते हुए कहा- शुभांशु अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदें, सपने और आशीर्वाद लेकर अंतरिक्ष में गए हैं। यह क्षण भारत की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक है।

जानिए पीएम मोदी एक्स पर क्या लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- हम भारत, हंगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत करते हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनने की ओर अग्रसर हैं। वह अपने साथ 1.4 अरब भारतीयों की शुभकामनाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर गए हैं। हम उन्हें और अन्य सभी अंतरिक्ष यात्रियों को इस मिशन में पूर्ण सफलता की शुभकामनाएं देते हैं।

'स्पेस ने भारत को मीडिया में भी स्थान दिलाया': डॉ. जितेंद्र सिंह

भविष्य के मिशनों के लिए मिलेगा अनुभव

डॉ. सिंह ने कहा कि शुभांशु शुक्ला द्वारा किए गए प्रयोग भविष्य में भारत के 'भारत स्पेस स्टेशन' मिशन (2035 तक प्रस्तावित) और चंद्रयान-4 जैसे अभियानों के लिए उपयोगी साबित होंगे। विशेष रूप से सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण (microgravity) में दीर्घकालिक प्रवास की तैयारी में यह मिशन मील का पत्थर होगा। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर ने भी इस मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा- यह भारत के लिए एक असाधारण उपलब्धि है। बता दें कि Axiom-4 मिशन न केवल भारत की तकनीकी क्षमता का परिचायक है, बल्कि यह भारतीय युवाओं को प्रेरणा भी देगा। शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारत के नए अंतरिक्ष युग की शुरुआत मानी जा रही है।

pm modi | President Draupadi Murmu

pm modi पीएम मोदी Astronaut Shubhanshu Shukla President Draupadi Murmu
Advertisment
Advertisment