Advertisment

' India Energy Week 2025 ' की शुरुआत, PM Modi ने कहा 21 सदी भारत की

देश में आज से ‘ऊर्जा महाकुंभ’ कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने पेरिस से ही वर्चुअल मीट के माध्यम से कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया।

author-image
Suraj Kumar
Energy Week

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

देश में आज से ‘ऊर्जा महाकुंभ’ कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने पेरिस से ही वर्चुअल मीट के माध्यम से कार्यक्रम को सम्‍बोधित किया। बता दें कि इस कार्यक्रम में दुनियाभर के ऊर्जा विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्रित होंगे।  ‘भारत ऊर्जा सप्ताह 2025’ का आगाज आज मंगलवार से नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है। 

मोदी ने ऊर्जा कार्यक्रम में बडी बातें कहीं- 

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का हर विशेषज्ञ कहता है कि 21वीं सदी भारत की है। भारत न केवल अपनी बल्कि दुनिया की भी ग्रोथ को गति दे रहा है और इसमें हमारे ऊर्जा क्षेत्र की अहम भूमिका है। भारत की ऊर्जा महत्वाकांक्षाएँ 5 स्तंभों पर टिकी हैं। हमारे पास संसाधन हैं, शानदार दिमाग हैं, आर्थिक ताकत है, राजनीतिक स्थिरता है, रणनीतिक भूगोल है और वैश्विक स्थिरता के लिए प्रतिबद्धता है। अगले दो दशक विकसित भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम अगले 5 वर्षों में बहुत सारी उपलब्धियाँ हासिल करने जा रहे हैं। 

ऊर्जा का बडा कार्यक्रम 

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मंत्रिस्तरीय और सीईओ की भागीदारी, प्रदर्शनी स्थल और सत्रों की संख्या के मामले में दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम होगा। 

10 देश लेंगे काय्रक्रम में भाग

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सफलता को विश्‍व स्‍तर पर मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कनाडा, जर्मनी, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन सहित दस देश इस कार्यक्रम में अपना मंडप स्थापित करेंगे।

Advertisment

बता दें कि पीएम मोदी इस समय पेरिस के दौरे पर हैं। जहां वे एआई समिट की सह अध्‍यक्षता करेंगे। इसके बाद वे दो दिन के अमेरिकी दौरे पर जाएंगे। इस समिट में फ्रांस के साथ कई महत्‍वपूर्ण रक्षा सौदे हो सकते हैं।

यह भी पढें:  PM Modi US Visit: की फ्रांस और अमेरिका यात्रा: भारत को क्या मिलेगा और ट्रंप से किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

Advertisment

Advertisment
Advertisment