/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/05/ZhZVFI7ay0pXDLK5Ng59.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए हादसे के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान डीके शिवकुमार भावुक हो गए और कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोने लगे। आपको बता दें कि गुरुवार को आरसीबी की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मची, इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। भाजपा कर्नाटक सरकार पर आरोप लगा रही है। संबित पात्रा ने डीके शिवकुमार पर एक व्यक्ति को धक्का देने का आरोप भी लगाया है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है।
#WATCH | Bengaluru: Karnataka DCM DK Shivakumar breaks down as he comes out to address the media for the first time after the #BengaluruStampede. pic.twitter.com/1GDMZOBAm4
— ANI (@ANI) June 5, 2025
डिप्टी सीएम ने मानी गलती
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हादसे पर अपनी गलती मानी है। डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी राजनीति कर रही है। हमें इस घटना पर बहुत खेद है। हम भविष्य में इसका बेहतर समाधान निकालेंगे।
#WATCH | Bengaluru Stampede | Karnataka Dy CM DK Shivakumar says, "BJP is doing politics...We are very sorry for the incident. We will work out a better solution in the future..." pic.twitter.com/elp944ixlM
— ANI (@ANI) June 4, 2025
18 घायल और 6 शव मिले
बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक टी. केम्पाराजू ने जानकारी देते हुए कहा, "कल भगदड़ के बाद हमें 18 घायल व्यक्ति और छह शव मिले। 18 घायल व्यक्तियों में से आठ उपचार लेकर घर चले गए, जबकि शेष 10 मरीज निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती 10 लोगों में से तीन के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। हमें मरीजों का पूरा ख्याल रखने के निर्देश मिले हैं।" bengaluru stadium stampede | Chinnaswamy Stadium | chinnaswamy stadium stampede