/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/04/p6khF8GhlLTmeazkBFIt.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। शनिवार को जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित देश के 16 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम सुहाना हो गया। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलीं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिलसिला अगले चार से पांच दिनों तक जारी रह सकता है।
देश के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना
राज्यों का हाल:
मध्य प्रदेश: अशोकनगर जिले के डुंगासरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 38 बकरियों की मौत हो गई। बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रहा और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई।
तेलंगाना: कुछ क्षेत्रों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ओले भी गिरे।
केरल, कर्नाटक और उत्तराखंड: आंतरिक क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली।
राजस्थान:आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। झुंझुनूं में ओलावृष्टि, नागौर में 2 मिमी बारिश हुई। हालांकि चित्तौड़गढ़ 43.6°C के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।
पंजाब और हरियाणा: पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और अंबाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 2–5 डिग्री तक नीचे रहा।
हिमाचल प्रदेश:लाहौल और धौलाधार की चोटियों पर बर्फबारी हुई। शिमला के ठियोग में भारी ओलावृष्टि से कुफरी-फागू रोड सफेद हो गई। ओलों से सेब, मटर और फूलगोभी की फसलों को नुकसान हुआ है।
मौसम परिवर्तन के पीछे कारण
IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। आने वाले दिनों में भी इस प्रणाली के सक्रिय रहने की संभावना है।
weather | current weather conditions | imd weather forecast today | india weather forecast | india weather news | today weather