नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Delhi News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के इन अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Metro: पहले जान लें ये नियम, केवल इतना ही वजन साथ ले जा सकेंगे
भ्रष्टाचार के आरोप में 6 अधिकारी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई को दिल्ली परिवहन विभाग के कुछ अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद एजेंसी ने मामले की जांच का फैसला लिया। शिकायतों की जांच और सत्यापन के दौरान भ्रष्टाचार के सबूत मिले, जिसके बाद संबंधित अफसरों पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi High Court: सहमति से भी नाबालिग संग यौन संबंध बनाना पॉक्सो मामले में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त
दिल्ली चुनाव के बाद पहली बड़ी कार्रवाई!
विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली में ये पहली बड़ी कार्रवाई है। सीबीआई ने पहला बड़ा एक्शन लिया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है, वहीं आम आदमी पार्टी मात्र 22 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है और सत्ता में उसकी वापसी हुई है। बता दें कि 2013 से दिल्ली की सत्ता आम आदमी पार्टी के हाथों में थी, अब लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है।
यह भी पढ़ें: Delhi New CM: क्या नई दिल्ली सीट से फिर मिलेगा सीएम या फिर टूटेगी परंपरा?