Advertisment

हादसे से बाल-बाल बची Air India की फ्लाइट, पायलट को नहीं लगी भनक, जानिए फिर क्या हुआ?

दिल्ली से पुणे जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार को एक पक्षी टकरा गया। फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग पुणे में कराई गई। इसके चलते पुणे से दिल्ली जाने वाली वापसी की फ्लाइट रद्द कर दी गई।

author-image
Pratiksha Parashar
bird collides with flight
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कदेश में एक और विमान हादसा होने से टल गया। शुक्रवार, 20 जून 2025 को दिल्ली से पुणे जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। हालांकि गनीमत रही कि फ्लाइट को कोई नुकसान नहीं हुआ। विमान की पुणे में लैंडिंग कराई गई। इस घटना के बाद पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द कर दी गई। 

Advertisment

लैंडिंग के बाद हुआ खुलासा

एअर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पक्षी से टकराने की जानकारी लैंडिंग के बाद सामने आई। उड़ान के दौरान पायलट को इस बारे में पता नहीं चला था। पुणे में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जब सामने आया कि विमान से पक्षी टकराया है तो इस फ्लाइट की अगली उड़ान रद्द कर दी गई, जो कि पुणे से दिल्ली के लिए थी। 

फ्लाइट रद्द, जांच में जुटीं टीमें

Advertisment

फिलहाल फ्लाइट को तकनीकी जांच के लिए रोका गया है और इंजीनियरिंग टीम द्वारा इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। बयान में बताया गया कि पुणे से दिल्ली के लिए निर्धारित उड़ान संख्या AI2470 को रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए एअरलाइन वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था कर रही है। इसके अलावा, यात्रियों के ठहरने और अन्य जरूरी जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। एअर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्री चाहें तो उन्हें रिफंड या बिना अतिरिक्त शुल्क के दोबारा बुकिंग (कॉम्प्लिमेंट्री रिशेड्यूलिंग) की सुविधा दी जाएगी।

अहमदाबाद विमान हादसा

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट एक भयावह दुर्घटना का शिकार हो गई थी, इस हादसे में 242 यात्रियों में से 241 की जान चली गई थी। हादसे के समय विमान टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद एक इमारत से टकरा गया था, जिसमें कई लोग मौजूद थे। मरने वालों की संख्या 300 से अधिक होने की आशंका है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। हादसे की जांच अभी जारी है और इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। सुरक्षा कारणों से एयर इंडिया ने अपने सभी विमानों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार, 20 जून को एयर इंडिया ने अपनी आठ उड़ानों को रद्द कर दिया है।  Air India | Plane Crash 

Plane Crash Air India
Advertisment
Advertisment