Advertisment

Air India की 8 फ्लाइट्स कैंसिल, जानिए क्यों रद्द की गईं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें?

एअर इंडिया ने शुक्रवार को 8 फ्लाइट्स रद्द कर दीं, जिनमें 4 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइन ने क्यों यह फैसला लिया, आइए जानते हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
air india flight
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कअहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से लगातार विमानों में तकनीकी खराबी सामने आ रही है। कई फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, कई बीच रास्ते से वापस लौटाई गईं हैं तो कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।  एअर इंडिया ने शुक्रवार को कुल 8 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है, जिनमें 4 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि ये रद्दीकरण एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस और ऑपरेशनल जरूरतों के चलते किए गए हैं।

रद्द की गई डोमेस्टिक फ्लाइट

  • पुणे से दिल्ली (AI874)
  • अहमदाबाद से दिल्ली (AI456)
  • हैदराबाद से मुंबई (AI2872)
  • चेन्नई से मुंबई (AI571)

रद्द की गई इंटरनेशनल फ्लाइट्स

Advertisment
  • दुबई से चेन्नई (AI906)
  • दिल्ली से मेलबर्न (AI308)
  • मेलबर्न से दिल्ली (AI309)
  • दुबई से हैदराबाद (AI2204)

9 दिनों में 84 उड़ानें रद्द

हादसे के बाद बीते 9 दिनों में अलग-अलग कारणों से अब तक कुल 84 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। 19 जून को एअर इंडिया और अन्य एयरलाइंस को तकनीकी और सुरक्षा कारणों से अपनी कई उड़ानें रद्द की गईं या वापस लौटानी पड़ीं। दिल्ली से वियतनाम के लिए उड़ान भर रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI388 (एयरबस A320 नियो), जिसमें 130 यात्री सवार थे, तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में वापस दिल्ली लौट आई। इंडिगो की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट को फ्यूल की कमी के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में 168 यात्री मौजूद थे। यहां विमान को रीफ्यूल करने के बाद वह चेन्नई के लिए पुनः उड़ान भर गई। दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भर रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस उड़ान में कुल 180 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर भी शामिल थे। स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 2696, जो हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी, टेकऑफ के 10 मिनट बाद वापस लौट आई। एयरलाइन के मुताबिक, पायलट को संकेत मिला कि विमान के पिछले दरवाजे में कुछ समस्या है, इसलिए सुरक्षा के कारण फ्लाइट को वापस लाया गया। इस उड़ान में 80 यात्री सवार थे।

Advertisment

18 जून को तीन फ्लाइट्स रद्द

18 जून को एअर इंडिया की तीन फ्लाइट्स वापस लौटीं या रद्द की गईं। दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145 को ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण बीच रास्ते में ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI188 को मेंटेनेंस और क्रू के फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के कारण रद्द कर दिया गया। इस उड़ान में पहले से ही यात्री सवार थे, जिन्हें विमान से उतार दिया गया। दुबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI996 को भी तकनीकी खराबी के कारण रद्द किया गया। इस फ्लाइट में भी यात्रियों को तत्काल विमान से उतार दिया गया।

12 से 17 जून के बीच 69 फ्लाइट्स रद्द

Advertisment

12 से 17 जून तक एअर इंडिया ने कुल 66 फ्लाइट्स रद्द कीं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक, 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की फ्लाइट्स में तकनीकी कारणों से कुल 69 उड़ानें रद्द कीं। DGCA ने बताया कि 12 जून को हुए अहमदाबाद हादसे के बाद बोइंग 787 सीरीज विमानों की जांच की गई, जिसमें कोई गंभीर सुरक्षा समस्या सामने नहीं आई। flight | Air India 

Air India flight
Advertisment
Advertisment