Advertisment

BJP: उप्र के भाजपा संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं, सीएम योगी की दिल्ली में नड्डा से मुलाकात के मायने

इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में संगठन चुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
Yogi- Nadda

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

दिनभर नोएडा में रहने के बाद शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे। शनिवार देर शाम योगी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में संगठन चुनाव को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा। इसके साथ सीएम योगी ने पार्टी अध्यक्ष के साथ मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की। हालांकि इस संबंध में भाजपा की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

UP Politics: अबू आजमी पर योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, क्या बोले अजय राय...जानिये

जल्द होगा यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। माना जा रहा है कि वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे भूपेंद्र चौधरी को केबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा इस बात के कयास भी लगाए जा रहे है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने पर केबिनेट में एक महत्वपूर्ण जगह खाली भी होने जा रही है। दरअसल भाजपा में संगठन या सरकार में केवल एक ही पद रहने की परंपरा है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मंत्रालय से एक इस्तीफे की उम्मीद है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल चुकी है।

महत्वपूर्ण है यूपी अध्यक्ष का चुनाव

Advertisment
उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने अध्यक्ष का चुनाव खूब सोच समझकर करने वाली है। दरअसल सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें देना वाला यह सूबा भाजपा के लिए कई मायनों में खास है। सबसे बड़ी खासियत यहां, सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। यहां अयोध्या, बनारस और मथुरा हैं। भाजपा अब तक अपने तमाम प्रयोग इसी सूबे से करती रही है। यह सूबा भाजपा ही नहीं दूसरे दलों की भी दिशा और दशा तय करता है। 

इसी माह होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी इसी माह करेगी। पार्टी संगठन चुनावों में जोर शोर से लगी है, पिछले दिनों बिहार प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद बारी अब उत्तर प्रदेश की है। भारतीय जनता पार्टी का संविधान कहता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए आधे राज्यों में संगठन चुनाव होने जरूरी हैं, पार्टी इसी कोरम को पूरा करने के प्रयास में जुटी है।
Advertisment
Advertisment
Advertisment