Advertisment

Bengaluru stampede पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, 11 की मौत के बाद High Court judge से स्वतंत्र जांच की मांग

बेंगलुरु में RCB की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद, भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सी.टी. रवि ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को हादसे का जिम्मेदार ठहराया।

author-image
Jyoti Yadav
BJP protests over Bengaluru stampede
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बेंगलुरु, वाईबीएन डेस्क | कर्नाटक के बेंगलुरु में भाजपा नेताओं ने RCB की IPL जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ को लेकर राज्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधान सौध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई है। बता दें, 3 जून से 4 जून के बीच 24 घंटों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के प्रशंसकों का उत्साह और जश्न मातम में बदल गया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टीम की 18 साल की खिताबी सूखे को तोड़ने की खुशी में प्रशंसक जश्न मना रहे थे, लेकिन यह जश्न एक त्रासदी में तब्दील हो गया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई और कम से कम 56 लोग घायल हो गए। 

Advertisment

हाई कोर्ट चीफ जस्टिस के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच 

बेंगलुरु भगदड़ की घटना पर भाजपा नेता सी.टी. रवि ने कहा, "विधानसौधा में क्या कोई अन्य व्यक्ति 8 घंटे के भीतर इस तरह का आयोजन कर सकता है? ऐसा केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही कर सकते हैं और उन्हीं की वजह से यह घटना हुई। यदि वे थोड़ा समय लेकर यह आयोजन करते तो ऐसा हादसा नहीं होता और 13 लोगों की मृत्यु नहीं होती। हम लोगों ने मांग की है कि हाई कोर्ट चीफ जस्टिस के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। पुलिस के मना करने के बावजूद किसके दबाव में इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी गई? इसकी जांच होनी चाहिए।"  

Advertisment

पूरे मामले की टाइमलाइन 

3 जून की देर रात ऐतिहासिक जीत के बाद 4 जून के विक्ट्री परेड से पहले स्टेडियम के बाद भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हो गई। मामले में राज्य सरकार और आरसीबी  ने मृतकों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया। कर्नाटका हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनावाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 जून को करेगी। मामले में आरसीबी को मुख्य आरोपी माना गया और आरसीबी मैनेजमेंट के निखिल सोसले, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए के सुनील मैथ्यू समेत  4 लोगों की गिरफ्तारी हुई। ट्वीटर पर अरेस्ट विराट6 कोहली भी खूब ट्रेंड हुआ। जिसके बाद विराट कोहली पर एफआईआर भी दर्ज किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता एच. एम. व्यंकटेश ने भी विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. एस. जयराम ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे संघ के अध्यक्ष रघुराम भट को सौंपे हैं। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद और डीसीपी सहित पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। 

Advertisment

rcb stampede bengaluru | rcb stampede 

rcb stampede rcb stampede bengaluru
Advertisment
Advertisment