Advertisment

ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35 की तिरुवनंतपुरम में Emergency Landing, जानें क्या था कारण

ब्रिटेन के अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान ने शनिवार रात तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यह लैंडिंग खराब मौसम और ईंधन समाप्त होने की स्थिति में की गई।

author-image
Jyoti Yadav
British fighter plane F-35
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

तिरुवनंतपुरम, वाईबीएन डेस्क|ब्रिटेन के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-35 ने शनिवार रात करीब 9:30 बजे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यह लैंडिंग खराब मौसम और ईंधन खत्म होने के चलते कराई गई। विमान ब्रिटेन के विमानवाहक पोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स से उड़ान भरकर निकला था और हाल ही में इसने भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया था। 

आपातकाल घोषित किया

सूत्रों के अनुसार, विमान के आस-पास खराब मौसम की स्थिति और कम होता ईंधन स्तर उसे वापस कैरियर पर लौटने से रोक रहे थे, जिसके बाद पायलट ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरने का फैसला किया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आपातकाल घोषित किया और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की। F-35B वेरिएंट को खास तौर पर शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग (STOVL) के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे वह पारंपरिक कैटापुल्ट सिस्टम के बिना भी विमानवाहक पोत से उड़ान भर सकता है।

क्या है F-35 फाइटर जेट?

Advertisment

F-35 पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ मल्टीरोल लड़ाकू विमान है, जिसे अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने विकसित किया है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी स्टील्थ क्षमता, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और अत्याधुनिक डेटा शेयरिंग तकनीक है, जिससे यह आधुनिक युद्ध रणनीति में बेहद अहम भूमिका निभाता है। इस इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर यूके रक्षा मंत्रालय या लॉकहीड मार्टिन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रविवार सुबह तक यह लड़ाकू विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर खड़ा रहा।

 helicopter emergency landing

helicopter emergency landing
Advertisment
Advertisment