Advertisment

बुराड़ी में गिरी चार मंजिला बिल्डिंग, 2 की मौत, 12 घायल, कईयो के मलबे में दबे होने की आशंका

घटना की जानकारी मिलने पर देर रात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और स्थानीय विधायक के साथ- साथ सांसद भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का जायजा लिया। नेताओं का साफ पर कहा कि मामले में कौन दोषी है, किसकी लापरवाही है?

author-image
Jyoti Yadav
BULDOZER
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

दिल्ली के बुराड़ी में मजदूरों के घर पर देर रात गिरी चार मंजिला इमारत की घटना में 2 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। बता दें यह घटना बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव ऑस्कर स्कूल के पास हुई, जहां 200 गज क्षेत्र में हाल ही में बनी 4 मंजिला इमारत ढह गई। बता दें घटना में 8 साल की बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई है, 12 लोग घायल हो गए, इसके साथ ही कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस, दमकल, DDMA और NDRF द्वारा बचाव अभियान अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें- building collapse: दिल्ली के बुराड़ी में चार मंजिला भवन भरभरा कर गिरा, कई लोग दबे

कैसे हुआ हादसे 

जानकारी के मुताबिक इमारत पिछले एक साल से बन रही थी। इमारत में अभी भी फिनिशिंग के कई काम किए जा रहे थे, जो मजदूर यहां काम करते हैं और आसपास के इलाके में काम करने वाले मजदूर। इसी इमारत के नजदीक एक खाली एरिया में किराए के कमरे में रह रहे थे। जब चार मंजिला इमारत भरभराकर जमींदोज हुई तो पूरा मलबा उन्हीं के कमरों पर जा गिरा। जिससे कई मजदूर घायल हो गए। 

Advertisment

इसे भी पढ़ें- BREAKING: बागपत में बड़ा हादसा, 5 की मौत और 25 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

12 लोगों को किया गया रेस्क्यू, घायलों को ट्रामा सेंटर किया रेफर

बिल्डिंग गिरते समय करीब 20 से 22 लोग यहां रह रहे थे, जो कि इमारत के मलबे में दब गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 12 लोगों को मलबे से निकाला गया। घायलों में से 3 पुरुष हैं जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। एक 8 साल की बच्ची और 17 साल की लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची का नाम राधिका बताया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- BREAKING: झांसी से प्रयागराज जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर हमला
Advertisment

नेताओं का बुराड़ी दौरा

घटना की जानकारी मिलने पर देर रात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और स्थानीय विधायक के साथ- साथ सांसद भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का जायजा लिया। नेताओं का साफ पर कहा कि मामले में कौन दोषी है, किसकी लापरवाही है? मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

घायलों के नाम 

1.संजय उम्र 28 साल 
2. कृष्ण उम्र 30 साल
3. ज्ञानु उम्र 27 साल
4. रजनी उम्र 26 साल
5. सिमरन उम्र 10 साल 
6. खुशी उम्र 8 साल
7. लल्लू उम्र 40 साल 
8. सविता उम्र 32 साल
9. सोनिया उम्र 16 साल
10. प्रियंका उम्र 14 साल 
11. आकांक्षा उम्र 6 साल
12. अजय उम्र 5 साल 

Advertisment
Advertisment