Advertisment

Congress leader ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की, भाजपा विधायक ने किया समर्थन

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है, जिस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थन जताया है। शर्मा ने कहा कि यह मांग वर्षों पहले करपात्री महाराज द्वारा भी की गई थी।

author-image
Ranjana Sharma
accident (5)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
भोपाल, आईएएनएस: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है, जिस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थन किया है। साथ ही सवाल भी किया है कि जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सामने करपात्री महाराज ने यह मांग की थी, तो इसे क्यों नहीं माना गया। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पीसी शर्मा की मांग जायज है और मैं इसके लिए उन्हें बधाई भी देता हूं। साथ ही मेरा सवाल है कि कांग्रेस नेता शर्मा का मुंह बीते 40-45 साल बंद क्यों रहा, जब करपात्री महाराज दिल्ली दरबार में जाकर बैठे थे और देश के साधु-संत समाज पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से मांग कर रहा था कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और उनकी रक्षा की जाए। तब साधु-संतों पर गोली चली थी।
Advertisment

बैठकों में कई स्थानों पर मारपीट की स्थिति बन रही

भाजपा विधायक ने कहा कि उस समय पीसी शर्मा करपात्री महाराज के साथ बोलते तो आज उनका बोलना जायज होता। ठीक है, देर आए दुरुस्त आए, कसाइयों से दूर रहिए, गाय राष्ट्रीय पशु घोषित हो जाएगी। कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत जगह-जगह बैठक की जा रही है और इन बैठकों में कई स्थानों पर मारपीट की स्थिति बन रही है। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की बैठक में जब नेताओं के कपड़े फटते हैं, लूट मचती है और एक-दूसरे को कुश्ती में पछाड़ते हैं, तो उनको लगता है कि अभी थोड़ी कांग्रेस जिंदा है।

कांग्रेस के राज में गुंडागर्दी

इस कांग्रेस का अतीत और वर्तमान चरित्र ऐसा ही है, इसलिए कांग्रेस के राज में गुंडागर्दी होती है, क्योंकि उनके नेताओं के अंदर वह प्रवृत्ति पहले से व्याप्त है। इसलिए चाहे जीतू पटवारी और राहुल गांधी सृजन करें या विसर्जन, कांग्रेस की दुर्गति थी, है और रहने वाली है। कांग्रेस संगठन की सृजन बैठक में हो रहे झगड़ों पर विधायक ने आगे कहा कि यह अच्छा है, हम उनको शुभकामनाएं देते हैं कि वह लोग अच्छा काम कर रहे हैं। कांग्रेस में जो अभियान चल रहा है, इससे कांग्रेस का सृजन की जगह विसर्जन जरूर होगा।  Congress leader 
Congress leader
Advertisment
Advertisment