Advertisment

Covid 19 Update: देश में Corona Virus के कहर से 11 मौत, कई राज्यों में अलर्ट जारी

देश में एक्टिव केस की संख्या 1047 पहुंच गई है। वहीं कोविड के कहर से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। कोरोना के नए आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। 

author-image
Pratiksha Parashar
Disorders

फाइल फोटो

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। देश में एक बार फिर कोविड पैर पसारने लगा है। कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं, जिससे चिंताएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार सुबह तक देश में एक्टिव केस की संख्या 1047 पहुंच गई है। वहीं कोविड के कहर से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। कोरोना के नए आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। 

Advertisment

कहां सबसे ज्यादा मामले? 

देश के में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 66 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से अकेले मुंबई में 31 केस दर्ज किए गए। पूरे राज्य में अब कुल 325 एक्टिव केस हो चुके हैं। मुंबई में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जे जे अस्पताल में 15 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़त जारी

Advertisment

उत्तर प्रदेश में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। 26 मई तक जहां राज्य में 15 एक्टिव केस थे, अब यह संख्या 25 तक पहुंच चुकी है। गाजियाबाद में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जिनमें एक 4 महीने का बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है। 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान-नॉर्थ ईस्ट में भी कोरोना ने दी दस्तक

राजस्थान में भी कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में राज्य में 7 नए केस दर्ज हुए हैं, जिनमें जोधपुर के भी मरीज शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां एक नवजात भी कोविड पॉजिटिव पाया गया है। नॉर्थ-ईस्ट भारत में भी अब कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें से एक महिला को बुखार और हल्की खांसी है, जबकि दूसरी में कोई लक्षण नहीं पाए गए।

Advertisment

केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने अस्पतालों को सतर्क कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 26 मई तक जारी आंकड़ों में बताया गया था कि देश में 1010 एक्टिव केस थे, लेकिन अब यह संख्या और बढ़ गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोविड की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां कर रही हैं। पीएम मोदी के 29-30 मई को दौरे के मद्देनजर राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।PM के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच का निर्देश दिया गया है। 

देश में कोरोना के 4 वैरिएंट

Advertisment

देश में कोविड-19 के चार नए वैरिएंट की पहचान हुई है। ICMR के निदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत में जिन सैंपलों की जीनोमिक सीक्वेंसिंग की गई है, उनमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 जैसे वैरिएंट पाए गए हैं। अन्य क्षेत्रों से भी सैंपल लेकर जांच की जा रही है ताकि नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके। फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

coronavirus | India coronavirus update | covid-19 alert 2025 | covid-19 case rise 

coronavirus covid-19 case rise covid-19 alert 2025 India coronavirus update
Advertisment
Advertisment