/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/11/79GtWwhsBWkG0E4fxOkw.jpg)
दिल्ली वाईबीएन नेटवर्क।
अमेरिका का पूरा लॉस एंजिल्स शहर 4 दिनों से जल रहा है और आग पर काबू पाने की कोशिशें बेकार होती दिख रही हैं। लेकिन आग लगने के इतने दिनों बाद भी लास एंजिल्स की हवा दिल्ली की हवा से ज्यादा साफ है।
शुक्रवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली के ओखला में AQI 244 दर्ज किया गया, जबकि आग से प्रभावित लास एंजिल्स का AQI अभी भी दिल्ली से बेहतर है, लॉस एंजिल्स का AQI 118 दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:Saudi Arabia Rain: पानी में डूबा रेगिस्तान, मक्का-मदीना में भारी बारिश
दिल्ली की हवा कितनी जहरीली है?
देश की राजधानी दिल्ली की जहरीली हवा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में लगी आग के बाद भी वहां की हवा दिल्ली की हवा से ज्यादा साफ है। शुक्रवार शाम को लॉस एंजिल्स का AQI 71 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में शनिवार सुबह 9 बजे तक ITI शाहदरा में AQI 244 दर्ज किया गया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/11/ukImTnuekpyorSCDWYVT.png)
शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना
ईएमडी (मौसम विभाग) के अनुसार शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। शनिवार सुबह कोहरा और हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।
कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छा सकता है। शाम और रात के समय भी यही स्थिति रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 15 और आठ डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: AMERICAN NSA VISIT: ट्रंप की शपथ से पहले जेक सुलिवन की यात्रा के मायने