/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/11/temZQYj34YBwnTcbyEA4.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अपराधों के आंकड़े जारी किए हैं। राजधानी दिल्ली में वर्ष 2023 में महिलाओं के प्रति छेड़छाड़ की 2345 घटनाएं हुई और साल 2024 में यह आंकड़ा घटकर 2037 हो गया। वर्ष 2023 में दिल्ली पुलिस ने इव टीजिंग के 381 मामले दर्ज किए गए, तो वर्ष 2024 में यह आंकड़ा घटकर 362 में तब्दील हो गया। बलात्कार जैसे गंभीर अपराध के मामले साल 2023 में 2141 सामने आए थे, वहीं वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 2076 दर्ज किया गया। दिल्ली की कानून व्यवस्था पर आम आदमी सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सवाल उठाती रही हैं, परंतु पुलिस ने जो आंकड़े जारी किए हैं वह कुछ और ही कहानी कह रहे हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/11/kTVEkJ8zlncaxaEFnshn.jpg)
CEC Meeting में बोले पीएम, दिल्ली चुनाव में जीत के लिए और मेहनत जरूरी
आम आदमी पार्टी के आरोपों का जबाव
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को पिछले 10 वर्षों का क्राइम रिकॉर्ड जारी किया। दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हमेशा सवाल खड़े करती रही है। इस बार के चुनावों में दिल्ली का क्राइम ग्राफ बड़ा मुद्दा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में साल 2023 में डकैती के 29 मामले दर्ज किए गए, तो वहीं 2024 में भी डकैती के मामलों की संख्या 29 ही रही।
ये भी पढ़ें: चुनावी टेस्ट में पास होंगे अवध ओझा? Patparganj में किसकी होगी जीत
वर्ष 2024 में 2076 महिलाओं से रेप
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वर्ष 2023 में 506 हत्याएं हुईं तो वहीं वर्ष 2024 में 504 लोगों की हत्या हुई। यदि लूट की बात करें तो 2023 में राजधानी में 1654 मामले सामने आए, लेकिन साल 2024 में लूट की घटनाओं का आंकड़ा घटकर 1510 रह गया। वहीं वर्ष 2023 में दिल्ली में दंगों की 44 घटनाएं हुईं तो वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 33 था। वर्ष 2023 और 2024 में दिल्ली में अपहरण के 13-13 मामले सामने आए थे। वहीं बलात्कार जैसे गंभीर अपराध के मामले साल 2023 में 2141 सामने आए थे, वहीं वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 2076 दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: मालवीय नगर में बरकरार रहेगा सोमनाथ भारती का जलवा या सतीश उपाध्याय पलटेंगे बाजी!
दिल्ली में घटा क्राइम का ग्राफ
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में स्नैचिंग की 7886 घटनाएं हुई और वर्ष 2024 में ये आंकड़ा घटकर 6493 तक आ गया। राजधानी दिल्ली में वर्ष 2023 में महिलाओं के लिए छेड़छाड़ की 2345 घटनाएं हुई और वर्ष 2024 में यह आंकड़ा घटकर 2037 हो गया। वर्ष 2023 में दिल्ली पुलिस ने इव टीजिंग के 381 मामले दर्ज किए गए, तो वर्ष 2024 में यह आंकड़ा भी घटकर 362 में तब्दील हो गया। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के 3579 मुकदमें दर्ज किए, तो वहीं वर्ष 2024 में दिल्ली पुलिस के द्वारा 3526 मुकदमें आर्म्स में दर्ज किए गए
ये भी पढ़ें: Hotspeech in election : पूर्वांचलियों पर केजरीवाल के बयान पर भड़के सचदेवा
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)