Advertisment

Delhi Election: मालवीय नगर में बरकरार रहेगा सोमनाथ भारती का जलवा या सतीश उपाध्याय पलटेंगे बाजी!

Delhi Assembly Election: आप ने चौथी बार मालवीय नगर सीट से सोमनाथ भारती को मैदान में  उतारा है। सोमनाथ भारती को बीजेपी के सतीश उपाध्याय और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार चुनौती दे रहे हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
malviya nagar, delhi election
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलकों में गहमागहमी का माहौल है। कुछ सीटों पर तगड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। मालवीय नगर विधानसभा भी दिल्ली की सबसे हॉट सीटों में शामिल हैं। मालवीय नगर सीट पर पिछले तीन चुनाव से आम आदमी पार्टी का दबदबा है। आप ने चौथी बार इस सीट से सोमनाथ भारती को मैदान में  उतारा है। सोमनाथ भारती को बीजेपी के सतीश उपाध्याय और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार चुनौती दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस सीट के राजनीतिक समीकरण क्या हैं और किसका पलड़ा यहां भारी है।

मालवीय नगर के सियासी समीकरण

आप के सोमनाथ भारती का मुकाबला बीजेपी के सतीश उपाध्याय और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार से है। सोमनाथ भारती के लिए एंटी इंकमबेंसी ने निपटना बड़ी चुनौती है। अब तक हुए कुल सात चुनाव में तीन बार इस सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की है, वहीं पिछले तीन चुनाव से आम आदमी पार्टी का कब्जा मालवीय नगर विधानसभा पर है। वहीं अगर भाजपा की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को 1993 के बाद से इस सीट पर जीत हासिल नहीं हुई है। 

Advertisment

मालवीय नगर के चुनावी मुद्दे

मालवीय नगर विधानसभा में मिक्स आबादी रहती हैं। मुस्लिम मतदाता बड़ी तादाद में रहते हैं और चुनावी नतीजों पर बड़ा असर डालते हैं। सफदरजंग, ग्रीन पार्क, हौजखास, आईआईटी कैंपस, अर्जुन नगर, कृष्णा नगर जैसे इलाके इसी विधानसभा के अंदर आते हैं। यहां विभाजन के बाद आए लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। वहीं राजस्थान, यूपी, हरियाणा, पंजाब से आए लोग भी बड़ी तादाद में रहते हैं। सफाई, पानी की निकासी, पार्किंग की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोग आवाज उठाते रहे हैं।  ऐसे में मालवीय नगर विधानसभा के राजनीतिक समीकरण बड़े अलग हैं।  

दिल्ली विधानसभा चुनाव

Advertisment

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग की जाएगी, वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां दिल्ली के चुनावी दंगल को जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। अब देखना होगा कि क्या आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी कर पाएगी या फिर कांग्रेस और बीजेपी इस बाद सत्ता पलट देंगी।

ये भी पढ़ें: Hotspeech in election : पूर्वांचलियों पर केजरीवाल के बयान पर भड़के सचदेवा

Advertisment
Advertisment