Advertisment

चुनावी टेस्ट में पास होंगे अवध ओझा? Patparganj में किसकी होगी जीत

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते राजधानी में सियासी पारा हाई है। इस बार आप ने पटपड़गंज सीट से अवध ओझा को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसकी वजह से सबकी निगाहें इस पर टिकी हुईं हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
patparganj, patparganj seat,
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते राजधानी में सियासी पारा हाई है। प्रत्याशियों ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। पटपड़गंज विधानसभा दिल्ली की सबसे हॉट सीटों में शुमार है। दरअसल, इस सीट पर पिछले 2 चुनावों से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। इस बार 'आप' ने पटपड़गंज सीट से अवध ओझा को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसकी वजह से सबकी निगाहें इस पर टिकी हुईं हैं। पटपड़गंज में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 

पटपड़गंज विधानसभा के समीकरण

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 2 लाख 26 हजार मतदाता हैं। यहां पूर्वांचल और उत्तराखंड के लोग बड़ी तादाद में रहते हैं। इस विधानसभा के अंदर आईपी एक्सटेंशन, मयूर विहार फेज-1, मयूर विहार एक्सटेंशन, चिल्ला, कोटला, मंडावली, चंद्र विहार और खिचड़ीपुर जैसे इलाके आते हैं। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी प्रमुख मुद्दा है। इसके साथ ही गंदगी, ट्रैफिक जाम और पानी की निकासी जैसी समस्याएं जैसे मुद्दे भी लोगों की प्राथमिकता में हैं। 

Advertisment

चुनावी टेस्ट में पास होंगे अवध ओझा?

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर फिलहाल आम आदमी पार्टी का कब्जा है। 'आप' के दिग्गज नेता और पूर्व  शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया लगातार 3 बार विधायक रहे हैं। इस बार एंटी इंकमबेंसी ने निपटने के लिए आम आदमी पार्टी ने टिकट बदल दिया है और अवध ओझा को उम्मीदवार बनाया है। UPSC के फेमस टीचर अवध ओझा लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे पूर्वांचली भी हैं और यही वजह है कि आप ने ओझा पर दांव लगाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अवध ओझा राजनीति के पहले टेस्ट में पास होंगे या फिर फेल।

रवींद्र नेगी खोलेंगे भाजपा का खाता?

Advertisment

भाजपा अब तक पटपड़गंज विधानसभा सीट को नहीं जीत पाई है। 2020 में बीजेपी प्रत्याशी ने मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। इस बार भाजपा हर हाल में पटपड़गंज पर जीत हासिल करना चाहती है और अपना खाता खोलना चाहती है, यही वजह है कि पार्टी ने रवींद्र सिंह नेगी जैसे उम्मीदवार को टिकट दिया है।

कांग्रेस मारेगी बाजी? 

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर 1993 से लगातार 4 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। अशोक वालिया 2008 तक विधायक रहे। इस बार कांग्रेस ने अवध ओझा और रवींद्र नेगी को टक्कर देने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दो बार विधायक रहे अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। पटपड़गंज में मुकाबला त्रिकोणीय है, ऐसे में कौन यहां बाजी मारेगा ये देखना दिलचस्प होगा।  

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election: मालवीय नगर में बरकरार रहेगा सोमनाथ भारती का जलवा या सतीश उपाध्याय पलटेंगे बाजी!

Advertisment
Advertisment