/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/22/ptSMLNbf3ejBrbmMTG9C.jpg)
नई दिल्ली, वाइबीएन नेटवर्क
दिल्ली की नवनिर्वाचित महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सुर्खियों में हैं। चर्चाओं में रहने की दो प्रमुख वजहें हैं। पहला कारण है, उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट। दूसरा, उनके द्वारा किए गए ताबड़तोड़ फैसले। रेखा गुप्ता के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट की चर्चा तब से जारी है, जब भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान सीएम पद के लिए हुआ। नई सीएम इन कथित आपत्तिजनक ट्वीट्स और पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर हाय-तौबा मची है। लोग भाजपा पर निशाना साध रहे हैं, तो भाजपा समर्थक बचाव कार्य में जुटे हैं।
दरअसल, दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल के बयानों पर बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने तमाम कमेंट किए थे। सोशल मीडिया पर सक्रिय रेखा गुप्ता के कई कथित पोस्ट बेहद आपत्तिजनक भी है। भाषाई गरिमा को लेकर अब विरोधी उसे मुद्दा बना रहे हैं। सवाल भी कर रहे हैं कि ऐसी आपत्तिजनक बयान देने वाली नेत्री दिल्ली सीएम की कुर्सी तक कैसे पहुंच गई। इसी के साथ रेखा गुप्ता की छवि दबंगों वाली बन गई है।
इसे भी पढ़ें-CM Rekha Gupta ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए ताबड़तोड़ लिए 5 बड़े फैसले
सोशल मीडिया पर खंगाले गए रेखा के पोस्ट
सोशल मीडिया पर अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पुराने पोस्ट खंगाले जा रहे हैं। कई नेता,सांसद मैडम सीएम के पुराने पोस्ट की स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम रेखा की आलोचना कर रहे हैं। आइए अब आपको उन्हें कुछ पोस्ट के बारे में बताते हैं, जिसने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रखा है है।
इसे भी पढ़ें-Delhi में विभागों का बंटवारा : Rekha Gupta ने अपने पास रखा वित्त-राजस्व, Pravesh Verma को पीडब्ल्यूडी
सागरिका घोष ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी
तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। रेखा गुप्ता की पोस्ट शेयर करते हुए सागरिका ने लिखा, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स में अभद्र भाषा और उग्रवाद दिखता है। ये शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज जैसी गरिमा वाली नेताओं से कितना अलग है। लेकिन यह आज की BJP है, जहां गाली-गलौज और नफरत सामान्य हो गई है।
Disturbing reports on social media on the new Delhi Chief Minister @gupta_rekha 's past abusive language and rowdyism. What a far cry from the hard working & gracious Sheila Dixit and the articulate parliamentarian Sushma Swaraj. But this is the "new" @BJP4India where vicious…
— Sagarika Ghose (@sagarikaghose) February 20, 2025
सोशल मीडिया यूजर आवेश तिवारी का ट्वीट
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एक यूजर ने लिखा दिल्ली की मुख्यमंत्री ऐसी, शेम शेम शेम दिल्ली। वहीं राजू सिंघल नाम के एक यूजर ने लिखा, रेखा गुप्ता की भाषा को देखते हुए, दिल्ली के सीएम पद की लायक नहीं हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ऐसी, shame shame Delhi pic.twitter.com/6ZEaME4eNB
— Awesh Tiwari (@awesh29) February 19, 2025
रेखा गुप्ता की भाषा को देखते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री के पद के लायक नहीं #Shame_on_you
— Raju Singhal (@Official_Raj47) February 20, 2025
दिल्ली सीएम @gupta_rekha ने अपना पुराना ट्वीट डिलीट किया
◆ @ArvindKejriwal को लेकर किया था ट्वीट
◆ साल 2016 का है ये ट्वीट, आज किया डिलीट#RekhaGupta 👎👎👎 pic.twitter.com/hCAbCQAtlY
भाजपा का पलटवार
भाजपा समर्थकों ने पूरे मामले पर पलटवार करते हुए कहा, रेखा गुप्ता ने केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। एक 'Nyaksha' नाम के यूजर ने सागरिका घोष को जवाब देते हुए लिखा, भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ सही भाषा इस्तेमाल की गई थी। ये 'हंबा हंबा, बंबा बंबा, खंबा खंबा' से कहीं बेहतर है। बता दें ‘हंबा हंबा’ कमेंट पहली बार फरवरी 2021 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था, जब उनके कुछ पूर्व सहयोगी भाजपा में शामिल हो गए थे।
इसे भी पढ़ें-Rekha Gupta Oath Ceremony: Pawan Kalyan को देख अचानक ठिठके PM Modi, तस्वीरें वायरल
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी वाला बयान
हालांकि सोशल मीडिया पर माहौल गरमाने के बाद रेखा गुप्ता ने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। लेकिन तब तक लोग इस पोस्ट के स्क्रीन शार्ट शेयर कर दिया था। इसके साथ ही उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इसमें वो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रों पर तीखे कमेंट करते दिखीं। वीडियो में वो कह रही थीं, “….फ्री का खाते हैं, 10 रुपए देकर हॉस्टल में रहते हैं, 50 साल तक पीएचडी के नाम पर पड़े रहते हैं।
साले फ्री का खाते हैं…… 10 रू की फ़ीस में पढ़ते हैं, फ़ीस बढ़ने का विरोध करते हो, देशद्रोही!! जेएनयू को तुरंत बंद करना चाहिए~ दिल्ली की मुख्यमंत्री
— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) February 19, 2025
OP धनखड़ (पर्यवेक्षक) ने कहा था “ बिहार से महिलाओं को हरियाणा ला कर लड़कों से शादी करायेंगे” उन्होंने ही इस नगीने की पहचान की है! pic.twitter.com/wthgNKxjkg