Advertisment

Delhi Election: भाजपा खोलेगी पिटारा, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का हो सकता है ऐलान

दिल्ली में भाजपा सत्ता की सूखा दूर करने के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा कर सकती है। साथ ही मंदिरों, गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों को 500 यूनिट तक बिजली फ्री मिल सकती है।

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
election

Photograph: (file)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सर्द मौसम में भी सियासी तापमान काफी बढ़ गया है। भाजपा पूरी ताकत लगा रही है ताकि दिल्ली में 27 साल बाद उसका सियासी सूखा खत्म हो सके। भाजपा सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा कर सकती है। साथ ही,मंदिरों, गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों को 500 यूनिट तक बिजली फ्री मिल सकती है। मुफ्त बिजली जैसी आम आदमी पार्टी की योजनाओं को दिल्ली की जनता ने हाथों हाथ लिया और दिल्ली की गद्दी “आप” को सौंप दी।

BJP
Photograph: (file)

Delhi Election : अब प्रत्याशी चुनाव में खर्च कर सकेंगे 40 लाख रुपये तक

Advertisment

भाजपा महिलाओं के लिए भी कर सकती है घोषणा

इस बार दिल्ली का चुनावी समर जीतने के लिए भाजपा काफी आक्रामक चुनाव अभियान चला रही है। इसी क्रम में भाजपा मुफ्त योजनाओं का पिटारा भी खोल रही है। सूत्रों की मानें तो मुफ्त बिजली के साथ मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर महिलाओं के विशेष योजना की घोषणा कर सकती है। पाइपलाइन से मुफ्त साफ पानी देने का वादा भी पार्टी कर सकती है। भाजपा वर्ष 1998 से दिल्ली की सत्ता से दूर है। आमने-सामने की सीधी लड़ाई में भाजपा को तीन बार पराजय को सामना करना पड़ा। वर्ष 2013 में भाजपा सर्वाधिक 33 सीटें जीतकर भी सत्ता से दूर हो गई थी। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में लोकसभा की सातों सीटें जीतने के बाद भी भाजपा क्यों विधानसभा चुनावों में सत्ता से दूर रही?, यह पार्टी नेतृत्व के लिए बड़ी और गंभीर चिंता का विषय रहा है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में उसे आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त मिली। वर्ष 2015 में पार्टी को विधानसभा चुनाव में 70 में से महज 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा, जबकि वर्ष 2020 में उसे मात्र सात सीटें ही मिली थीं।

ये भी पढ़ें:  Delhi Election में कांग्रेस का साथ छोड़ देगा उसका सबसे पुराना सहयोगी!

Advertisment

पीएम की रैलियों को लेकर भाजपा उत्साहित

वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर लड़ा था, लेकिन भाजपा इंडी गठबंधन को हराकर दिल्ली की सभी सात सीटों को जीतने में कामयाब रही थी। इससे पार्टी के नेता इस बार जीत को लेकर काफी आशांवित हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सरकारी कार्यक्रम और एक चुनौवी रैली को संबोधित करके जिस तरह माहौल को गरमाया था, उससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का काफी संचार हुआ है। पार्टी अब इस मोमेंटम को बरकरार रखना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Tired CM, महागठबंधन में स्वागत...Nitish Kumar को क्या मैसेज दे रहे Tejashwi और Lalu

Advertisment

ये भी पढ़ें:  बयानों से मुश्किल में फंसे Ramesh Bidhuri, टिकट छीन सकती है BJP!

 

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment