/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/14/flHDAYULeWFXdqPBzH5A.jpg)
Photograph: (Google)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली-NCR के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लगातार भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को जल्द ही मॉनसूनी बारिश से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार अपने सामान्य समय से पहले दिल्ली पहुंच सकता है। संभावना है कि 22 से 23 जून के बीच मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे देगा।
4-5 दिन पहले पहुंचेगा मॉनसून
आईएमडी ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब गति पकड़ रहा है और उम्मीद है कि यह 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के बाकी हिस्सों को कवर कर लेगा। इसके बाद यह 19 से 25 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून की आमद 27 जून मानी जाती है, लेकिन इस बार यह 4-5 दिन पहले आ सकता है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/14/O6RrgujWDPYNpJkr9YDe.jpg)
गर्मी में थोड़ी राहत, अगले तीन दिन राहतभरे
भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवालों के लिए यह खबर उम्मीद की किरण लेकर आई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी भी आ सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
शुक्रवार को 41 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
शुक्रवार को दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। हालांकि गुरुवार के मुकाबले यह तापमान 2.7 डिग्री कम था। गुरुवार को पारा 43.9 डिग्री पर था। वहीं, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा, जो सीजन का अब तक का सबसे अधिक रहा।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/14/SrDAW5bwvWlMkqCfb2up.jpg)
‘फील लाइक’ तापमान 50 डिग्री पार
हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस के कारण शुक्रवार को लोगों को 50.3 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान महसूस हुआ। गुरुवार को यह फील लाइक तापमान 54.4 डिग्री था। शाम पांच बजे तक नमी का स्तर 56% रहा और हवा की गति 11.1 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
आने वाले दिनों में और राहत
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में राजस्थान के ऊपर बन रहे चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले 3-4 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट संभव है। अगर मौसम पूर्वानुमान सटीक रहा, तो दिल्ली-NCR में गर्मी से त्रस्त लोगों को अगले हफ्ते से बड़ी राहत मिल सकती है, और मॉनसूनी बारिश राजधानी को भिगो सकती है।
#DelhiMonsoon #IMDWeatherAlert #DelhiRain2025 #HeatwaveRelief #DelhiWeatherUpdate
#DelhiMonsoon #IMDWeatherAlert #DelhiRain2025 #HeatwaveRelief #DelhiWeatherUpdate
delhi ncr weather forecast | current weather conditions | delhi weather news | delhi weather today