Advertisment

देशप्रेमी Manoj Kumar का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

अभिनेता मनोज कुमार को राजकीय सम्मान दिया गया। दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का कल, 4 अप्रैल को निधन हो गया। पवन हंस श्मशान घाट पर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

author-image
Jyoti Yadav
MANOJ KUMAR ACTOR

MANOJ KUMAR ACTOR

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क 

अभिनेता मनोज कुमारको राजकीय सम्मान दिया गया। दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमारका कल, 4 अप्रैल को निधन हो गया। आज सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर इस दिग्गज कलाकार के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। 

साल 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित

मनोज कुमार को साल 1992 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। दरअसल, अभिनेता  2 से 3 सप्ताह से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।मनोज कुमार की फिल्मों के बारे में कुणाल गोस्वामी ने कहा कि पिताजी वास्तविक जीवन में सभी के साथ कनेक्ट थे। उन्होंने 'उपकार', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'पूरब पश्चिम' जैसी फिल्में दीं। यह फिल्में उस दौरान में भी प्रासंगिक थीं और आगे भी रहेंगी।

निधन पर शोक की लहर 

मनोज कुमार के साथ चार फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। हेमा मालिनी ने बताया कि मनोज कुमार के पास फिल्म निर्माण का शानदार नजरिया था। हेमा ने बताया कि उन्हें 4 प्रोजेक्ट्स - 'संन्यासी', 'दस नंबरी', 'क्रांति' और 'संतोष' में मनोज कुमार के साथ काम करने का सौभाग्य मिला।

Advertisment

manoj kumar death manoj bharathiraja death news actor manoj kumar passes away actor manoj kumar
Advertisment
Advertisment