/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/04/l76EXcNyelW2hHEZ4nRz.jpg)
DROPADI MURMU PM MODI
pmmodi | Bollywood | cinema : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 'भारत कुमार' के नाम से मशहूर इस दिग्गज कलाकार के जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है।
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जताया दु:ख
President droupadi Murmu posts on 'X': "Saddened by the demise of legendary actor and filmmaker Manoj Kumar Ji. He has left an indelible mark on Indian cinema. During his long and distinguished career, he came to be known for his patriotic films, which promoted a sense of pride… pic.twitter.com/UPJfiYbL8x
— ANI (@ANI) April 4, 2025
लेजेंडरी अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अपने लंबे और विशिष्ट करियर के दौरान, उन्हें अपने देशभक्तिपूर्ण फिल्मों के लिए जाना गया, जिन्होंने भारत के योगदान और मूल्यों में गर्व की भावना को बढ़ावा दिया।
राष्ट्रीय नायकों, किसानों और सैनिकों के जिन प्रतिष्ठित पात्रों को उन्होंने जीवंत किया, वे हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेंगे। उनका सिनेमा राष्ट्रीय गौरव का संचार करेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक
Deeply saddened by the passing of legendary actor and filmmaker Shri Manoj Kumar Ji. He was an icon of Indian cinema, who was particularly remembered for his patriotic zeal, which was also reflected in his films. Manoj Ji's works ignited a spirit of national pride and will… pic.twitter.com/f8pYqOxol3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
लीजेंडरी अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के एक प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनके देशभक्तिपूर्ण उत्साह के लिए याद किया जाता है, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
एक युग का अंत: मनोज कुमार का सिनेमाई सफर
मनोज कुमार ने अपने करियर में 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', 'क्रांति' और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी कालजयी फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें 1965 में 'शहीद' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 2015 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
सेलेब्रिटीज ने जताया शोक
अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा...
I grew up learning from him that there’s no emotion like love and pride for our country. And if we actors won’t take the lead in showing this emotion, who will? Such a fine person, and one of the biggest assets of our fraternity. RIP Manoj Sir. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/sr8U4Wkqgq
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 4, 2025
"मनोज सर ने हमें सिखाया कि देशभक्ति सबसे बड़ी भावना है। वे न सिर्फ एक महान कलाकार थे बल्कि एक उत्कृष्ट इंसान भी थे। उनका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।"
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कहा...
India’s first truly original and committed Indic filmmaker, Dadasaheb Phalke awardee Shri Manoj Kumar ji, left us today.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 4, 2025
A proud nationalist.
A staunch Hindu at heart.
A visionary director who gave Indian cinema a new grammar — of song picturisation, of meaningful lyrics, of… pic.twitter.com/Te8PNBbIv5
"मनोज जी ने बिना किसी शोर-शराबे के सिनेमा में देशभक्ति की भावना भर दी। वे सच्चे अर्थों में 'भारत कुमार' थे। ऐसे कलाकार कभी नहीं मरते, वे हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहते हैं।"
वहीं उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भावुक होकर लिखा...
मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बचपन का कोई अहम हिस्सा खो दिया है।
— anand mahindra (@anandmahindra) April 4, 2025
मेरे परिवार ने कभी भी मनोज कुमार की कोई फिल्म मिस नहीं की। और मुझे याद है कि जब फिल्म पूरब और पश्चिम रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने जो देशभक्ति का जज्बा जगाया, वह अभूतपूर्व था।
मनोज कुमार एक अभिनेता से हर परिवार… pic.twitter.com/c0NbgKjYE9
"लगता है मेरा बचपन का एक हिस्सा चला गया। हमारे परिवार ने उनकी हर फिल्म देखी। 'पूरब और पश्चिम' ने हम सभी में देशभक्ति का जज्बा भर दिया था।"
देशभक्ति सिनेमा के पुरोधा
मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में देशभक्ति फिल्मों का अग्रदूत माना जाता है। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया बल्कि देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाई। उनके जाने से भारतीय सिनेमा ने एक महान स्तंभ खो दिया है।