नई दिल्ली,आईएएनएस। गीतकार मनोज मुंतशिर ने महान अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुंतशिर ने संवेदनाएं इंस्टाग्राम पर जाहिर की। उन्होंने लिखा, जीवन भर इस बात का अभिमान रहा और रहेगा, कि मेरा नाम आपसे मिलता है। देशभक्ति का पहला पाठ आपकी फिल्मों ने पढ़ाया।
यह भी पढ़ें:"बॉलीवुड का 'भारत कुमार' चला गया, Manoj Kumar के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर"
अलविदा मेरे हीरो!
मुंतशिर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, भारत से प्यार करना मुझे भारत कुमार ने सिखाया। आप न होते, तो वो चिंगारी न होती जो मेरी साधारण सी कलम से ‘तेरी मिट्टी’ लिखवा ले। अलविदा मेरे हीरो!
मुंतशिर से पहले स्टार अक्षय कुमार और निर्माता निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी अपने शब्दों से मनोज कुमार के कद का बखान किया।
यह भी पढ़ें: "जब Actor Manoj Kumar ने इंदिरा गांधी को चुनौती दी: इमरजेंसी के दौरान सरकार के खिलाफ जीता था ऐतिहासिक केस"
भारतीय सिनेमा को दिया एक नया व्याकरण
फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "भारत के पहले सच्चे मौलिक और प्रतिबद्ध भारतीय फिल्म निर्माता, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार जी आज हमें छोड़कर चले गए। एक गौरवान्वित राष्ट्रवादी। दिल से एक कट्टर हिंदू। एक दूरदर्शी निर्देशक जिन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नया व्याकरण दिया - गीतों के चित्रण का, सार्थक गीतों का, ऐसा सिनेमा जो न केवल मनोरंजन करता था, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस कराता था।"
यह भी पढ़ें: Actor Kartik Aaryan ने अनुराग बसु के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए सिक्किम का शेड्यूल पूरा किया
देशभक्त कलाकार कालजयी होते हैं
अग्निहोत्री ने उनके सिनेमा को अनमोल बताते हुए आगे लिखा, "उन्होंने देशभक्ति को बिना शोरगुल के सिनेमाई बना दिया। उन्होंने राष्ट्रवाद को बिना किसी माफी के काव्यात्मक बना दिया। उधार की आवाजों और दूसरे दर्जे के सौंदर्यशास्त्र के दौर में, उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़े रहने का साहस किया। देशभक्त और उनके जैसे कलाकार कभी नहीं मरते। अन्य कलाकार मृत्यु को प्राप्त होते हैं, पर देशभक्त कलाकार कालजयी होते हैं।"
वहीं अक्षय ने भी दिवंगत कलाकार को अपनी बिरादरी की अनमोल संपत्ति बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- इतने अच्छे इंसान और हमारे बिरादरी की सबसे बड़ी संपत्तियों में से एक थे मनोज सर।
यह भी पढ़ें: आइए, जानते हैं- अप्रैल में कौन-कौन सी फिल्में हो रहीं रिलीज, सलमान को टक्कर देने आ रहे हैं अक्षय कुमार और सनी देओल