Advertisment

Digvijay Singh को मिली थी RSS के खिलाफ ना बोलने की नसीहत, Rahul Gandhi के बयान के बाद किया खुलासा

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की तारीफ की है। दिग्विजय सिंह ने खुलासा किया है कि उन्हें भी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ ना बोलने की नसीहत दी गई थी।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
digvijaya singh
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

राहुल गांधी का गुजरात में दिया गया बयान सुर्खियों में है। अब इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की तारीफ की है। दिग्विजय सिंह ने खुलासा किया है कि उन्हें भी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ ना बोलने की नसीहत दी गई थी। दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शोषक तत्वों का समूह है, जिसका एक मात्र उद्देश्य है लोगों को धर्म के नाम पर लूट कर सत्ता हासिल करना है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जब मैं गुजरात में प्रचार करने गया था तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं संघ के खिलाफ ना बोलूं।

यह भी पढ़ें: Budget session का दूसरा भाग शुरू, राहुल गांधी ने उठाया वोटर लिस्ट का मुद्दा

"संघ के खिलाफ ना बोलूं, हिंदू नाराज हो जाएंगे"

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं राहुल गांधी जी को उनके बयान के लिए बधाई देता हूं। मुझे याद है मैं जब एमपी के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में प्रचार करने गया था तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं संघ के खिलाफ ना बोलूं। हिंदू नाराज हो जाएंगे। संघ हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता। वह केवल धर्म के नाम से हिंदुओं को गुमराह कर उनका शोषण करता है। हिंदुओं के धर्मगुरु शंकराचार्य जी की हजारों वर्षों की स्थापित परंपरा है। वह आज भी कायम है। उनमें से कौन से शंकराचार्य जी हैं जो आज बीजेपी-आरएसएस के समर्थक हैं?"

यह भी पढ़ें: Lalit Modi: कसेगा अब और शिकंजा, भारत वापसी का राह हुई आसान

राहुल गांधी ने क्या कहा?

आपको बता दें कि अहमदाबाद में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा था कि पार्टी का पहला काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के दो समूहों को अलग करना है। पहला जो पार्टी की विचारधारा को अपने दिल में रखते हैं और जनता के साथ खड़े हैं और दूसरे जो जनता से कटे हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं हैं। कांग्रेस में बब्बर शेर हैं लेकिन शेरों के पीछे चेन लगी है, बंधे हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि आधे कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। अब उनके इस बयान का दिग्विजय सिंह ने समर्थन किया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Mark Carney बनेंगे कनाडा के प्रधानमंत्री, भारत के साथ खराब रिश्तों पर क्या बनेगी बात!

Advertisment
Advertisment