Advertisment

सऊदी में नजर आया 'ईद का चांद', भारत में इस दिन मनाई जाएगी खुशियों की ईद!

सऊदी अरब में 29 मार्च 2025 को शव्वाल का चांद नजर आया, जिससे वहां 30 मार्च को ईद मनाई जाएगी। भारत में ईद की तारीख 30 मार्च को चांद दिखने पर निर्भर करेगी, जिसके अनुसार ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल को हो सकती है।

author-image
Vibhoo Mishra
एडिट
moon

वाईबीएन नेटवर्क।

सऊदी अरब में शनिवार, 29 मार्च 2025 को शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है, जिससे वहां ईद-उल-फितर का पर्व रविवार, 30 मार्च को मनाया जाएगा। चांद दिखने की इस आधिकारिक घोषणा के साथ ही सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, कुवैत और कई अन्य खाड़ी देशों में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं।

Advertisment

भारत में कब मनेगी ईद?

भारत में ईद-उल-फितर का फैसला 30 मार्च को चांद देखने के आधार पर होगा। अगर इस दिन चांद नजर आता है, तो भारत में सोमवार, 31 मार्च 2025 को ईद मनाई जाएगी। अगर चांद नहीं दिखता, तो ईद का त्योहार 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को मनाया जाएगा।

ईद और चांद देखने की परंपरा

Advertisment

इस्लामी कैलेंडर पूरी तरह चंद्रमा पर आधारित होता है। शव्वाल महीने का पहला दिन ही ईद-उल-फितर का दिन माना जाता है, जो रमज़ान के खत्म होने का संकेत देता है। हर साल चांद के अनुसार ईद की तारीख बदलती रहती है, क्योंकि इस्लामी महीना 29 या 30 दिनों का होता है।

केरल में पहले होगी ईद?

भारत में अधिकतर लोग अपने इलाके में चांद दिखने पर ही ईद मनाते हैं, लेकिन केरल में सऊदी अरब की घोषणा के आधार पर ईद का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में केरल में 30 मार्च 2025 को ईद मनाए जाने की संभावना है।

Advertisment

ईद की तैयारियों से गुलजार बाजार

ईद-उल-फितर के लिए बाजारों में जबरदस्त रौनक है। नए कपड़ों, सेवइयों, मिठाइयों और तोहफों की खरीदारी जोरों पर है। रमज़ान में रोज़ों के बाद ईद के दिन लोग नमाज अदा कर, सेवइयां और स्वादिष्ट पकवानों के साथ त्योहार का आनंद लेते हैं।

eid mubarak eid 2025 date in india eid 2025
Advertisment
Advertisment