/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/04/hajj-2026-2025-07-04-15-28-27.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार, 4 जुलाई को हज 2026 को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। हज 2026 की तैयारियां शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक हज 2026 की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हमने आज से हज 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक सप्ताह के भीतर हज 2026 के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
#WATCH | Delhi | Union Minister of Minority Affairs Kiren Rijiju says, "We have started preparations for Hajj 2026 from today. Hajj 2025 can be considered the best-managed and most successful in history to date... This time, the total fatalities are 64. Last year, it was more… pic.twitter.com/N5ygMaRa3a
— ANI (@ANI) July 4, 2025
भुगतान जमा करने का निर्देश दिया
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजूलोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे समय पर अपने आवेदन भरें ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सऊदी अरब सरकार ने कई सख्त समय सीमाएं तय की हैं। टूर ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे तय समयसीमा का पालन करें। भारतीय हज समिति को समय सीमा से पहले सऊदी अरब सरकार को भुगतान जमा करने का निर्देश दिया है। आवास के बारे में सुझाव दिए गए हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग आवास उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है।
#WATCH | Delhi | Union Minister of Minority Affairs Kiren Rijiju says, "... Within a week, we will start accepting Hajj applications for 2026... I request people to fill out their applications on time so they do not face any problems in the future. The Saudi Arabian government… pic.twitter.com/RQdKLBnmrq
— ANI (@ANI) July 4, 2025
क्या होगा हज 2026 में खास
बता दें, साल 2026 का हज कई मायनों में खास और अलग होने वाला है। भारत सरकार और अल्पसंख्यक मंत्रालय की तरफ से कई तैयारियां की जा रही है। किरेन रिजिजू ने लोगों से अनुरोध किया कि अगर उनके पासपोर्ट पर एक ही नाम है, तो उसे सही किया जाना चाहिए। मिली जानकारी के मुताबिक तीर्थयात्रियों की देखभाल के लिए एक साथी अनिवार्य है। 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए हम छोटी हज यात्रा का विकल्प भी देंगे। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। अगर पासपोर्ट में एक ही नाम है, तो सऊदी अरब में प्रक्रिया के दौरान इसे पढ़ा नहीं जा सकता। पासपोर्ट पर एक ही नाम है, तो उसे सही किया जाना चाहिए। राज्यवार भोजन के विकल्प उपलब्ध कराएंगे ताकि तीर्थयात्री अपने स्वाद के अनुसार भोजन कर सकें।
हज 2025 में कुल 64 लोगों की हुई थी मौत
बता दें, किरेन रिजिजू ने ये भी कहा कि हज 2025 को अब तक के इतिहास में सबसे बेहतरीन तरीके से प्रबंधित और सफल माना जा सकता है। इस बार कुल 64 मौतें हुई हैं। पिछले साल यह संख्या 200 से अधिक थी। ये मौतें हज समिति की तैयारियों में किसी चूक या कमी के कारण नहीं हुई हैं।"
Haj 2026